Get App

EPFO: जुलाई में आ सकता है PF के ब्याज का पैसा, इन 4 तरीकों से जान सकते हैं बैलेंस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स को जुलाई महीने के अंत तक 8.5 फीसदी ब्याज उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2021 पर 5:27 PM
EPFO: जुलाई में आ सकता है PF के ब्याज का पैसा, इन 4 तरीकों से जान सकते हैं बैलेंस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स को जुलाई महीने के अंत तक 8.5 फीसदी ब्याज उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है। EPFO के 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को वित्त वर्ष 2020-21 में 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से EPFO के मुनाफे में भारी गिरावट आई है। इस वजह से इस साल भी PF अकाउंट होल्डर्स को 8.50% की दर से ब्याज देने का फैसला किया गया।

वित्त वर्ष 2019-20 में भी 8.50% की दर से ही ब्याज मिला था। जबकि, 2018-19 में यह 8.55% और 2017-18 में पीएफ पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट 8.65% था। आइए जानते हैं आप कैसे घर बैठे अपना पीएफ (PF) बैलेंस जान सकते हैं कि आपको ब्याज मिला या नहीं..

एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं बैलेंस

1 अगर आपका UAN नंबर ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आपके पीएफ के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO  लिखकर भेजना होगा। आपके पीएफ की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

- अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा। पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है। पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका यूएएन,  बैंक एकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो।

क्या होता है यूएएन नंबर- ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है।

2 मिस्ड कॉल के जरिए जानें बैलेंस - अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद ईपीएफओ के संदेश के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका यूएएन, पैन और आधार लिंक होना जरूरी ही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें