बचे हैं बस कुछ घंटे! अगर लेना चाहते हैं ज्यादा पेंशन, तो तुरंत जाएं EPFO के ऑफिस

EPFO: अगर आपको ज्यादा पेंशन चाहिए तो आज अप्लाई करने की अंतिम तिथि है। अब आपके पास ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ ही घंटे का समय बचा है। अगर श्रम मंत्रालय और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) डेडलाइन बढ़ाने का फैसला नहीं करते हैं तो आज 11 जुलाई ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख है

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 4:10 PM
आज 11 जुलाई ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख है।

EPFO: अगर आपको ज्यादा पेंशन चाहिए तो आज अप्लाई करने की अंतिम तिथि है। अब आपके पास ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ ही घंटे का समय बचा है। अगर श्रम मंत्रालय और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) डेडलाइन बढ़ाने का फैसला नहीं करते हैं तो आज 11 जुलाई ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। सरकार इससे पहले भी कई बार डेडलाइन बढ़ा चुकी है।

अप्लाई करने के लिए जाना होगा EPFO ऑफिस

एलिजिबिल EPS मेंबर को नजदीकी लोकल EPFO ऑफिस जाकर एप्लिकेशन भरना होगा। इसके अलावा जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे। वैलिडेशन के लिए एप्लिकेशन फॉर्म में पिछले सरकारी नोटिफिकेशन में दिए गए आदेश के अनुसार डिस्क्लेमर भी शामिल करना होगा। अपने डॉक्यूमेंट्स और एप्लिकेशन देने के बाद आवेदकों को एक रिसीप्ट नंबर दिया जाएगा। हायर पेंशन की एप्लिकेशन की जांच करने के बाद फैसले के बारे में एप्लीकेंट्स को ई-मेल, पोस्ट और SMS के जरिए बता दिया जाएगा।


कैसे मिलती है पेंशन

आपकी कंपनी जो भी अंशदान करती है उसका 8.33 फीसदी ईम्पलॉयी पेंशन स्कीम (EPF) में जाता है। बाकी अंशदान EPF में होता है। पीएफ और पेंशन के लिए कैलुकलेशन 15,000 रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर किया जाता है। तो सिर्फ 1,250 रुपये (15,000 रुपये का 8.33 प्रतिशत) ईपीएस में जाते हैं, बाकी पैसा ईपीएफ में जाता है। यदि कर्मचारी अपने वास्तविक बेसिक सैलरी पर पेमेंट करना चुनते हैं तो उनकी पेंशन अधिक होने की संभावना है। एक कर्मचारी कम से कम दस साल की सर्विस पूरी करने के बाद पेंशन पाने के लिए पात्र बनता है।

क्या है हायर पेंशन का पूरा मामला?

एंप्लॉयीज पेंशन स्कीम के तहत अभी 15 हजार रुपये तक की सैलरी के हिसाब से कांट्रिब्यूशन तय करता है। अगर बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये हो जाए तो भी ईपीएस में कांट्रिब्यूशन 15 हजार रुपये से ही तय होगा। अब इस लिमिट को बढ़ा दिया गया है।

75 पैसे के शेयर ने बना दिया करोड़पति, अब भी एक्सपर्ट्स को दिख रहा दम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।