Get App

EPFO ने EPF अकाउंट के लिए बदले नियम, अब पहले से ज्यादा होगी चेकिंग

EPFO: ईपीएफओ ने निष्क्रिय अकाउंट पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए नए नियम लागू कर दिये हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने धोखाधड़ी और अनऑथोराइज निकासी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निष्क्रिय अकाउंट पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए नए नियम लागू किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 5:21 PM
EPFO ने EPF अकाउंट के लिए बदले नियम, अब पहले से ज्यादा होगी चेकिंग
EPFO: ईपीएफओ ने निष्क्रिय अकाउंट पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए नए नियम लागू कर दिये हैं।

EPFO: ईपीएफओ ने निष्क्रिय अकाउंट पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए नए नियम लागू कर दिये हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने धोखाधड़ी और अनऑथोराइज निकासी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निष्क्रिय अकाउंट पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए नए नियम लागू किए हैं। नए नियमों के तहत निष्क्रिय अकाउंट के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को अपडेट किया गया है, जिसमें सख्त वैरिफिकेशन प्रोसेस शामिल है।

2 केटेगरी में अकाउंट को बांटा गया है

कम ट्रांजेक्शन वाले अकाउंट: ऐसे खाते जिनमें एक तय पीरियड में कोई क्रेडिट या डेबिट (ब्याज को छोड़कर) नहीं हुआ है, उन्हें 'बिना ट्रांजेक्शन वाले अकाउंट' की केटेगरी में रखा गया है।

निष्क्रिय खाते: वे खाते जो ईपीएफ योजना के तहत पहले से बनाए मापदंडों के तहत आते हैं, उन्हें 'निष्क्रिय' की केटेगरी में खा जाएगा। दोनों प्रकार के अकाउंट में किसी भी निकासी या ट्रांसफर से पहले अब वैरिफिकेशन के प्रोसेस से गुजरना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें