EPFO New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने उन प्राइवेट और सरकारी कंपनियों के लिए नियमों को सख्त कर दिया है जो अपना खुद का पीएफ ट्रस्ट चलाते हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में एक नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) मंजूर किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य करीब 32 लाख कर्मचारियों की कमाई जो करीब ₹3.50 लाख करोड़ है, उसे सुरक्षित रखना और उन्हें बेहतर सुविधाएं दिलाना है।
