EPFO: अब 3 दिन नहीं 1 घंटे में बैंक अकाउंट में आज जाएगा PF का पैसा, जानें नियमों में क्या हुआ बदलाव

सरकार ने लोगों की अचानक पैसे की जरूरत को देखते हुए प्रॉविडेंट फंड को लेकर नई सर्विस शुरू की है

अपडेटेड Sep 20, 2021 पर 6:51 PM

सरकार ने लोगों की अचानक पैसे की जरूरत को देखते हुए प्रॉविडेंट फंड (Provident Fund-PF) को लेकर नई सर्विस शुरू की है। अब आप अपने Employees Provident Fund (EPF) से एक लाख रुपये एडवांस PF बैलेंस से निकाल सकते हैं। आप किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के समय में यह पैसा निकाल सकते हैं। आपको इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए खर्च दिखाना होगा। सरकार के नियमों में बदलाव करने से अब परेशानी के समय आपका बचाया पैसा आपके काम आ जाएगा।

EPFO ने सर्कूलर जारी कर बताया कि कर्मचारियों को 1 लाख रुपये तक का मेडिकल एडवांस के लिए निकाल सकते हैं। कोरोनावायरस के अलावा अन्य बीमारियों में भी इमरजेंसी में अस्पताल में एडमिट करने पर PF से पैसा निकाला जा सकता है।

इससे पहले EPFO मेडिकल इमरजेंसी के समय ईपीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। ये आपको मेडिकल बिल जमा करने के बाद मिलता था लेकिन ये मेडिकल एडवांस पहले वाली सर्विस से अलग है। इसमें आपको कोई भी बिल नहीं जमा करना है। आपको बस अप्लाई करना है और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

1 अक्टूबर से 12 घंटे करना होगा ऑफिस में काम, बढ़ेगा PF लेकिन घटेगी सैलरी- बदलेंगे ये नियम

ऐसे निकाल सकते हैं पैसा

- www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें।


- https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface

- ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं >> क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी)

- अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें

- Proceed for Online Claim पर क्लिक करें

- ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)

- अपने कारण का चुनाव करें। अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें

- Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें

- आपका क्लेम फाइल हो गया। आपके खाते में एक घंटे में पीएफ क्लेम का पैसा आ जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।