EPFO Online Portal Suspended: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों पीएफ खाताधारकों और नियोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है। EPFO का ऑनलाइन क्लेम पोर्टल पिछले कुछ दिनों से बंद है। अब पोर्टल पर ऑनलाइन मेंबर और एंप्लॉयर सर्विसेज की बंदी को एक और दिन के लिए बढ़ा दिया है।
पोर्टल पर जारी नए नोटिस के अनुसार, अब ये डिजिटल सेवाएं 1 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी। सिस्टम के पूरी तरह बहाल होने और दोबारा चालू होने की उम्मीद 2 जुलाई 2026 की आधी रात (00:00 बजे) से है।
क्यों बंद हैं EPFO की ऑनलाइन सेवाएं?
अगर आप भी पिछले कुछ दिनों से अपना पीएफ बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। यह कोई तकनीकी खराबी या हैंग होने की समस्या नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है।
EPFO अपने क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम को हाई-टेक बनाने के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड और डेटाबेस माइग्रेशन का काम कर रहा है। यह अपग्रेड प्रक्रिया 26 जून से शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में पीएफ क्लेम को तेजी से प्रोसेस करना, सुरक्षा बढ़ाना और ग्राहकों को पहले से बेहतर डिजिटल अनुभव देना है।
कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी पूरी तरह ठप?
इस मेंटेनेंस और शटडाउन के दौरान यूजर 'मेंबर इंटरफेस' और 'एंप्लॉयर इंटरफेस' दोनों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके तहत ये सेवाएं प्रभावित रहेंगी:
पुराने क्लेम का क्या होगा?
EPFO ने साफ किया है कि शटडाउन के दौरान कोई नया क्लेम दाखिल नहीं किया जा सकेगा। वहीं, जिन लोगों ने 26 जून से पहले अपने क्लेम जमा कर दिए थे, उनके क्लेम की प्रोसेसिंग भी अब 2 जुलाई को सेवाएं बहाल होने के बाद ही आगे बढ़ेगी।
Umang App पर भी नहीं मिलेगी कोई सर्विस
पोर्टल के अलावा, सरकार के उमंग ऐप पर मिलने वाली EPFO की सभी सुविधाएं भी इस मेंटेनेंस के कारण अस्थायी रूप से ठप हैं। उमंग ऐप पर 2 जुलाई तक आप ये काम नहीं कर पाएंगे:
मदद के लिए यहां करें संपर्क
EPFO ने करोड़ों सब्सक्राइबर्स से इस अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि इस अपग्रेडेशन के बाद पीएफ से जुड़े काम बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएंगे। अगर इस दौरान आपको किसी बेहद जरूरी मदद या जानकारी की आवश्यकता है, तो आप EPFO के आधिकारिक कॉल सेंटर नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं।