अगर आपको EPFO, PAN या अन्य किसी भी सरकारी योजनाओं से जुड़े काम कराने हैं तो आपको अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है आप एक ही ऐप के जरिये ये काम कर सकते हैं। उमंग ऐप के जरिए आप कई काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में..

उमंग ऐप पर मिलती हैं ये सभी सुविधाएं..
आधार/पैन सेवा
डिजिलॉकर
आयुष्मान भारत योजना
PF Balance चेक
NPS की डिटेल
पानी और बिजली का बिल जमा कराने की सुविधा
भारत गैस
M-KISAN
CBSE
AICTE
AKPS
इनकम टैक्स
उमंग ऐप करना होगा रजिस्टर
1 उमंग ऐप open करें और Register पर क्लिक करें।
2 ऐप पर रजिस्टर पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर वैरीफाई किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए OTP आएगा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर।
3 आप OTP जेनरेट कर लेते हैं और तो आपको m-PIN सेट करने के लिए कहा जाएगा और एक बार m-PIN सेट होने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। आपका उमंग ऐप का होम पेज खुल जाएगा। आप यहां अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।
4 उमंग ऐप 13 भाषाओं में उपलब्ध है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलगु और उर्दू शामिल है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।