EPFO: ईपीएफओ (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी सुविधा लाने जा रहा है। अब कर्मचारी अपने भविष्य निधि (EPF) खाते से पैसा सीधे UPI के जरिए निकाल सकेंगे। रकम सीधे उनके लिंक्ड बैंक खाते में पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह सुविधा अप्रैल से शुरू हो सकती है।
फिलहाल EPFO इस सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। करीब 100 डमी अकाउंट के जरिए तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि लॉन्च से पहले किसी तरह की दिक्कत न हो। यह नए सुविधा UAN पोर्टल और UMANG ऐप के साथ भी जुड़ी रहेगी।
नए सिस्टम के तहत सदस्य अपने उपलब्ध EPF बैलेंस का 75% तक तुरंत निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें मोबाइल ऐप या EPFO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। वहां वे बीमारी, शिक्षा, शादी या मकान जैसे वैलिड कारण चुनकर पैसा निकालने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए UPI पिन से पेमेंट को वैरिफाई करना होगा। इसके बाद पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगा। अभी EPFO का ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम 5 लाख रुपये तक के दावों को तीन दिन में निपटाता है। लेकिन UPI सिस्टम से पैसा लगभग तुरंत मिल सकेगा।
मौजूदा नियमों के अनुसार सदस्य 75% तक रकम निकाल सकते हैं। पूरी अमाउंट तभी निकाली जा सकती है जब व्यक्ति कम से कम एक साल से बेरोजगार हो।
नए सुविधा से सदस्य अपने EPF पासबुक बैलेंस भी देख सकेंगे। हर साल EPFO 5 करोड़ से ज्यादा निकासी दावे निपटाता है। UPI आधारित सिस्टम से प्रक्रिया तेज होगी और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।