EPFO PF Interest: ईपीएफओ ने शुरू कर दिया है पीएफ खाते में ब्याज ट्रांसफर करना, जल्द चेक करें अपना बैलेंस

EPFO PF interest credit for 2021-22 news: ईपीएफओ ने आपके पीएफ (Employee Provident Fund - EPF) में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
EPFO: ईपीएफओ ने आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है।

EPFO PF interest credit for 2021-22 news: ईपीएफओ ने आपके पीएफ खाते (Employee Provident Fund - EPF) में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कल सोमवार 31 अक्टूबर से 2021-22 के लिए ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी स्वयं ईपीएफओ ने दी है। अब क्रेडिट किया गया ब्याज जल्द ही लाभार्थियों के UAN या ईपीएफओ के पीएफ खाते में जल्द नजर आएगा।

EPFO ने बताया – ब्याज ट्रांसफर करना कर दिया है शुरू

एक ऑनलाइन सवाल में ईपीएफओ ने अपने एक ग्राहक को जवाब में कहा कि ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब यह जल्द ही आपके खाते में दिखाई देगी। ईपीएफओ ने आगे कहा कि जब भी ब्याज जमा होगा, उसका पूरा पेमेंट एक साथ किया जाएगा। आपके ब्याज की कोई हानि नहीं होगी। कल 31 अक्टूबर को ईपीएफओ ने एक यूजर के सवाल पर यह जवाब दिया।


 

2021-22 के लिए EPFO ब्याज क्रेडिट – ये रहा देरी का कारण

रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के लिए ब्याज जमा करने में देरी सॉफ्टवेयर अपग्रेड के कारण हुई है।

2021-22 के लिए EPFO इतना देगा ब्याज

सरकार ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए ईपीएफ जमा पर 8.1 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दी है।

SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस

EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

 

वेबसाइट के जरिए

ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें बैलेंस देख सकते हैं।

उमंग ऐप के जरिए

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐप खोलकर EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस देख सकते हैं।

मिस्ड कॉल के जरिए जानें पीएफ का बैलेंस

EPFO ने  आप कैसे एक मिस्ड कॉल के जरिये बैलेंस जान सकते हैं। यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सदस्य मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस पता लगा सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद EPFO संदेश के जरिए पीएफ की जानकारी मिल जाएगी। यहां भी आपका बैंक अकाउंट नंबर, पैन और आधार यूएएन से लिंक होना जरूरी ही।

- ये कॉल दो घंटी के बाद अपने आप कट जाएगी।

- इस सर्विस के लिए कोई भी पैसा नहीं लगेगा।

मिस्ड कॉल सुविधा का फायदा उठाने के लिए पहले करना होगा ये काम

1 पोर्टल पर यूएएन के साथ मोबाइल नंबर एक्टिवेट होना चाहिए।

2 यूएएन की बैंक अकाउंट नंबर, आधार या पैन नंबर में से किसी एक से केवाईसी (KYC) होनी चाहिए।

क्या होता है यूएएन नंबर- ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है। अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने के लिए इस लिंक https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर क्लिक कर सकते हैं।

Share Market Live - सेंसेक्स 10 महीने की ऊंचाई पर, निफ्टी 18100 के पार, HDFC Bank, RIL में सबसे ज्यादा तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।