EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 6 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के PF अकाउंट में दिवाली से पहले 8.5 फीसदी ब्याज की पहली किस्त जमा कर सकता है। EPFO पहली किस्त में 8.15 फीसदी का ब्याज देगा। दूसरी किस्त में 0.35 फीसदी ब्याज का भुगतान करने वाला है। यह दूसरी किस्त दिसंबर तक मिलने की संभावना है। इस बात की घोषणा EPFO के केंद्रीय बोर्ड ने सितंबर महीने में की थी। ऐसे में ब्याज की पहली किस्त दिवाली से पहले आपके अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकती है। कोरोना काल में EPFO ने 94.41 लाख क्लेम का सेटलमेंट किया। इन क्लेम्स के जरिए PF सदस्यों को 35445 करोड़ रुपए का पेमेंट किया गया। अब दिवाली से पहले अगर ब्याज की पहली किस्त अकाउंट में जमा हो जाएगी तो इससे सदस्यों को राहत मिलेगी।

कैसे चेक करें बैलेंस?

SMS के जरिए जानें बैलेंस

अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) EPFO के पास रजिस्टर्ड है तो आपको PF बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO लिखकर भेजना होगा और आपको बैलेंस का पता चल जाएगा। PF बैलेंस की जानकारी के लिए आपका UAN नंबर, PAN नंबर और आधार कार्ड लिंक्ड होना चाहिए। आप 011-229014066 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी PF बैलेंस पता कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे करें चेक

आप EPFO की वेबसाइट पर अपनी पासबुक पर भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए UAN नंबर होना चाहिए। इसके लिए आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर विजिट करना होगा। यहां पर आपको ई-पासबुक पर क्लिक करना होगा। उसमें एक नया पेज passbook.epfindia.gov.in खुलेगा। अब आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरना है। सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपनी ID का चुनाव करना होगा। यहीं से आपका बैलेंस दिख जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।