EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेंशन पाने वाले सदस्य हैं तो आपके लिए पेंशन पेमेंट ऑर्डर यानी PPO नंबर बेहद महत्वपूर्ण है। कई लोग कभई-कभी इस नंबर को भूल जाते हैं। हालांकि EPFO ने इसे मालूम करने की सुविधा मुहैया करा दी है और अपना PPO नंबर आसानी से हासिल कर सकते हैं।
जानिए क्या होता है PPO नंबर
यह 12 अंकों का एक रेफरेंस नबंर होता है। EPFO की तरफ से इस नंबर को कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद जारी किया जाता है। अगर आप पेंशन लेते हैं तो आपके पास यह नंबर लेना जरूरी है। पेंशनर्स को पासबुक में PPO नंबर दर्ज कराना होता है।
EPFO ने ट्वीट कर कहा है कि आप अपने बैंक अकाउंट या फिर PF नंबर के जरिए आसानी से PPO नंबर पता कर सकते हैं।
जानिए कैसे पता करें PPO नंबर
सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको पेंशनर्स पोर्टल ओपन करना है। इसके बाद आपको Know your PPO नंबर का टैब खोलना होगा। फिर आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर और PF नंबर एंटर करना है। सब्मिट करने के बाद आपकी स्कीन पर PPO नंबर दिखाई देने लगेगा।
Get PPO number using Bank Account Number or PF Number#EPFO #SocialSecurity #HumHainNa #Pension pic.twitter.com/Ev4JyrqH0C
— EPFO (@socialepfo) April 26, 2021
बता दें कि PPO नंबर के जरिए आप अपने पेंशन अकाउट को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसपर करा सकते हैं। हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करते समय PPO नंबर की जरूरत होती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।