Get App

EPF Interest Credit: पीएफ खाताधारकों की बल्ले-बल्ले! खातों में आने लगा 8.25% ब्याज का पैसा, तुरंत चेक करें अपना बैलेंस

EPFO Interest Rate Credit Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय 8.25% की दर से ब्याज की रकम को सब्सक्राइबर्स के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईपीएफओ ने अपने सभी फील्ड ऑफिसों को इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से देश के करीब 8 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में रखा फंड बढ़ जाएगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 07, 2026 पर 11:31 AM
EPF Interest Credit: पीएफ खाताधारकों की बल्ले-बल्ले! खातों में आने लगा 8.25% ब्याज का पैसा, तुरंत चेक करें अपना बैलेंस
पीएफ खातों की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण यह पूरी प्रक्रिया चरणों में पूरी होती है

EPFO Interest Rate FY 2025-26: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपकी सैलरी से PF कटता है, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय 8.25% की दर से ब्याज की रकम को सब्सक्राइबर्स के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईपीएफओ ने अपने सभी फील्ड ऑफिसों को इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस फैसले से देश के करीब 8 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में रखा फंड बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं कि आपके खाते में यह पैसा कब तक दिखेगा और आप घर बैठे कैसे अपना नया बैलेंस चेक कर सकते हैं।

खाते में कब तक क्रेडिट होगा ब्याज का पैसा?

ईपीएफओ की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब करोड़ों खातों में ब्याज की राशि जोड़ने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। आपको बता दें कि पीएफ खातों की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण यह पूरी प्रक्रिया चरणों में पूरी होती है। इसका मतलब है कि अलग-अलग सब्सक्राइबर्स की पासबुक में ब्याज का पैसा एक-एक करके अपडेट होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें