रिटायरमेंट पर ही मिल जाता है 12 डिजिट का ये खास नंबर, खो जानें पर नहीं मिलेगी पेंशन

अगर आप EPFO से जुड़े हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है

अपडेटेड Oct 18, 2021 पर 6:46 PM

अगर आप EPFO  से जुड़े हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है। दरअसल, EPFo निर्बाध सेवा नाम से एक सर्विस चला रही है। इस नई सेवा के जरिये अंशदाता रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (Pension Payment Order - PPO) ले सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की PPO क्या होता है और ये क्यूं जरूरी है।

क्या होता है PPO

PPO एक 12 डिजिट का रेफरेंस नंबर होता है, जो कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद मिलता है। हर पेंशनभोगी के लिए ये नंबर काफी अहम होता है। अगर आप ये PPO रेफरेंस नंबर भूल गए, तो आपकी पेंशन रुक सकत है। हालांकि, अगर आप ये नंबर भूल गए तो भी इस नंबर को दोबारा ले सकते हैं। आइए जानतें हैं तरीका..

ऑनलाइन मिल जाएगा नंबर

-सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाना होगा। पेंशनर्स को पोर्टल को खोलें।

- नई विंडों पर डैशबोर्ड नजर आएगा, इस पर Know Your PPO नंबर पर क्लिक करें।


- इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट नंबर या पीएफ नंबर डालना होगा। इसे सबमिट करने पर आपको PPF नंबर पर मिल जाएगा।

- EPFO वेबिनार के जरिये रिटायर होने वाले कर्मचारियों को PPO नंबर देता है।

EPFO हर तीन महीने में वेबिनार के जरिये कर्मचारियों और रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बुलाकार पूरी जानकारी देता है। इस वेबिनार के जरिये सभी बताया जाता है आगे के बारे में कैसे PPO नंबर के जरिए आप पेंशन अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करा सकते हैं। इसके अलावा जीवन प्रमाण जमा करते वक्त भी इसकी जरूरत पड़ती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।