PF खाते में आ गया है ब्याज, निकालना है एडवांस- तो जानें पूरा तरीका, एक घंटे में आ जाएगा खाते में

प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर को दिवाली से पहले EPFO की तरफ से पीएफ का ब्याज ट्रांसफर होने लगा है

अपडेटेड Oct 22, 2021 पर 1:27 PM

प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर को दिवाली से पहले EPFO की तरफ से पीएफ का ब्याज ट्रांसफर होने लगा है। अगर आप भी त्योहार से पहले पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको बता रहे हैं कि आप कैसे PF एडवांस निकाल सकते हैं। अब मेडिकल इमरजेंसी के समय 1 घंटे में पीएफ का पैसा बैंक खाते में आ जाता है।

ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ से एडवांस पैसा


- www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें।


- https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface


- ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं >> क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी)


- अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें



- Proceed for Online Claim पर क्लिक करें


- ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)


- अपने कारण का चुनाव करें। अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें


- Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें

- आपका क्लेम फाइल हो गया। आपके खाते में एक घंटे में पीएफ क्लेम का पैसा आ जाएगा।

EPFO: मिलने लगा है PF ब्याज का पैसा, आप भी जल्द चेक करें कितना आया इंटरेस्ट- ऑनलाइन देखें अपनी पासबुक

आने लगा है पीएफ अकाउंट होल्डर के खाते में पैसा

EPFO ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का ब्याज PF खाताधारों के खाते में डालना शुरू कर दिया है। देश के करीब 6.5 करोड़ सब्सक्राइबर के खाते में पैसे आने लगे हैं। ऐसे में सभी खाताधारक अपने पीएफ खाते को चेक कर रहे हैं कि उनके खाते में कितना PF का पैसा आया।

अगर नहीं आया पैसा तो न हों परेशान

अभी तक कई खाताधारकों को ब्याज का पैसा नहीं मिला है लेकिन उम्मीद है कि जल्द उनके खाते में पैसा आ जाएगा। दरअसल, ब्याज की रकम जोन वाइज क्रेडिट होने के क कारण कई बार अलग-अलग जोन में पैसा क्रेडिट होने में समय लगता है।

इतना आया है ब्याज का पैसा

गौरतलब है कि सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दे चुकी थी। लेबर मिनिस्ट्री ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी थी। अब EPFO सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा कर रही है।

ऐसे जान सकते हैं बैलेंस – SMS के जरिये जान सकते हैं बैलेंस


EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।


मिस्ड कॉल के जरिए जान सकते हैं डिटेल्स


आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।