Get App

इस साल PF पर मिलेगा कितना ब्याज? 16 नवंबर को होगा किस्मत का फैसला- EPFO की होगी बैठक

आपको इस साल PF के ब्याज पर कितना ब्याज मिलेगा इसका फैसला EPFO की बैठक में होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2021 पर 5:47 PM
 इस साल PF पर मिलेगा कितना ब्याज? 16 नवंबर को होगा किस्मत का फैसला- EPFO की होगी बैठक

आपको इस साल PF के ब्याज पर कितना ब्याज मिलेगा इसका फैसला EPFO की बैठक में होगा। Employees Provident Fund Organisation (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड की मीटिंग 16 नवबंर को हो सकती है। EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की जल्द ही बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर विचार होना है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन की न्यूनतम राशि को बढ़ाने पर फैसला लेना भी है।

ब्याज दर पर होगा फैसला

ईपीएफओ की बैठक में ब्याज दर पर भी फैसला होना है कि आपको इस साल कितना ब्याज मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि ईपीएफ में जमा रकम पर 8.5 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर जारी रख सकता है। मौजूदा ब्याज दर में कोई बदलाव होने की संभावना कम है।


Paytm IPO को सॉफ्टबैंक ग्रुप ने बताया अपने लिए बड़ा इवेंट, कहा- पेटीएम की वैल्यूएशन अभी और बढ़ेगी

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मौजूदा न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 1,000 रुपये से 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की मांग की है, जबकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी या CBT इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये कर सकता है। ईपीएफओ के पैसे को निजी कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करने का विवादास्पद मुद्दा भी बैठक में चर्चा का विषय होगा। साथ ही 2021-22 के लिए पेंशन फंड की ब्याज दर क्या हो, इस मुद्दे पर भी फैसला हो सकता है। सीबीटी न्यूनतम पेंशन को  बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का फैसला कर सकता है। ट्रेड यूनियन इसे बढ़ाने की मांग कर रही है।

16 नवंबर को होगी बैठक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें