EPFO: एटीएम और UPI से इतना निकाल सकेंगे प्रॉविडेंट फंड का पैसा, मार्च 2026 से शुरू हो सकती है ये सर्विस

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए एक बड़ी खबर है। श्रम मंत्रालय EPF से पैसे निकालने के लिए ATM और UPI की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह सुविधा मार्च 2026 तक लागू हो सकती है

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 11:53 AM
Story continues below Advertisement
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए एक बड़ी खबर है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए एक बड़ी खबर है। श्रम मंत्रालय EPF से पैसे निकालने के लिए ATM और UPI की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह सुविधा मार्च 2026 तक लागू हो सकती है। इसके बाद EPFO सदस्य अपने PF खाते से पैसे निकालने के लिए लंबे प्रोसेस और कागजी कार्रवाई से बच सकेंगे। ATM और UPI से EPF का पैसा निकालने की सर्विस शुरू होने से कर्मचारियों को इमरजेंसी में तुरंत फंड मिल सकेगा।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि सरकार पहले ही EPF से 75 फीसदी तक रकम निकालने की अनुमति दे चुकी है। अब इसे और आसान बनाने के लिए ATM और UPI के जरिए सीधे पैसा निकालने की सुविधा लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पैसा EPF खाते में सदस्य का ही होता है, लेकिन मौजूदा सिस्टम में कई फॉर्म भरने पड़ते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है।

डिजिटल सिस्टम से निकासी होगी आसान


फिलहाल EPF से पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन पोर्टल, फॉर्म और कई बार नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत पड़ती है। इस वजह से कई सदस्यों को देरी और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार का मकसद है कि PF की रकम उतनी ही आसानी से निकाली जा सकती है, जितनी आसानी से लोग बैंक से ATM या UPI के जरिए पैसा निकालते हैं। ATM और UPI से EPF निकासी की सुविधा शुरू होने के बाद सदस्यों को अपने पैसे के लिए EPFO दफ्तरों या नियोक्ता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे समय बचेगा और क्लेम सेटलमेंट में देरी भी कम होगी।

EPF निकासी नियमों में पहले ही हो चुका है बड़ा बदलाव

यह नई सुविधा अक्टूबर 2025 में किए गए EPFO सुधारों का हिस्सा है। उस समय EPF निकासी प्रोसेस को आसान बनाने के लिए कई अहम बदलाव किए गए थे। पहले EPF निकासी के लिए 13 अलग-अलग केटेगरी थीं, जिनमें अलग-अलग नियम और शर्तें लागू होती थीं। इससे अक्सर कन्फ्यूजन होता था और आवेदन रिजेक्ट हो जाते थे।

अब इन सभी केटेगरी को मिलाकर एक आसान फ्रेमवर्क बनाया गया है, ताकि सदस्य आसानी से नियम समझ सकें और उनका पैसा समय पर मिल सके। सरकार का फोकस यह तय करना है कि EPF क्लेम जल्दी निपटें और बेवजह रिजेक्शन न हों।

Gold Price Today: और बढ़े सोने के भाव, चांदी में भी इजाफा; चेक करें नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।