Get App

PF Account में कल तक आएगा ब्‍याज का पैसा! जानें EPFO ने इस बारे में क्या कहा

EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि पीएफ का ब्याज का पैसा कब आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2021 पर 1:07 PM
PF Account में कल तक आएगा ब्‍याज का पैसा! जानें EPFO ने इस बारे में क्या कहा

EPFO Interest: कोरोना वायरस महामरी के बीच आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ खाताधारक उम्मीद कर रहे थे कि जुलाई की अंत में पीएफ (PF) का पैसा खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। लेकिन 31 जुलाई तक EPFO ने पैसा ट्रांसफर नहीं किया। अब पीएफ खाताधारक उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें PF का पैसा अगस्त महीने के अंत यानी कल तक खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि पीएफ का ब्याज का पैसा कब आएगा।

EPFO ने बताया कि कब ट्रांसफर होगा पैसा

हाल में ट्विटर पर एक खाताधारक EPFO को टैग करके सवाल पूछा कि कब ईपीएफओ की ओर से ब्याज का पैसा ट्रांसफर करेगा। इस पर ईपीएफओ आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिप्लाई किया है कि जब भी ब्याज खाते में क्रेडिट किया जाएगा, ये एक साथ जमा किया जाएगा और पूरा पैसा दिया जाएगा। किसी का भी ब्याज को लेकर नुकसान नहीं होगा। हालांकि, EPFO ने यह नहीं बताया कि ब्याज का पैसा कब PF खाते में कब ट्रांसफर किया जाएगा।

1 सितंबर से बदल जाएंगे आपके जीवन से जुड़े ये 5 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

इतना मिलना है ब्याज
 
दरअसल, मोदी सरकार ने फिलस्कल ईयर 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज की मंजूरी दे दी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज 6 करोड़ पीएफ खाताधारकों के खाते में 8.5 फीसदी का इंटरेस्ट आज 31 जुलाई को पैसा ट्रांसफर हो सकता है।31 जुलाई तक PF खाताधारक उम्मीद कर रहे हैं कि उनके पीएफ खाते में पैसा आएगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें