Get App

Ethereum व्हेल ने खरीदे 91.6 करोड़ रुपये के Shiba Inu, क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आई बड़ी हलचल

इथेरियम व्हेल (Ethereum Whale) ने सिंगल ट्रांजेक्शन में पॉपुलर मीम कॉइन Shiba Inu के 442.6 अरब टोकन खरीदे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2022 पर 8:35 AM
Ethereum व्हेल ने खरीदे 91.6 करोड़ रुपये के Shiba Inu, क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आई बड़ी हलचल
Ethereum व्हेल ने खरीदे 91.6 करोड़ रुपये के Shiba Inu, क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आई बड़ी हलचल

इथेरियम व्हेल (Ethereum Whale) ने सिंगल ट्रांजेक्शन में पॉपुलर मीम कॉइन Shiba Inu के 442.6 अरब टोकन खरीदे हैं। व्हेल ने करीब 91.6 करोड़ रुपये (11.9 Million Dollar) निवेश किये हैं। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बड़ी ट्रांजेक्शन पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक इस व्हेल ने Shiba Inu में निवेश को बड़े वॉलेट में ट्रांसफर किया है। Shiba Inu को इतनी बड़ी संख्या में खरीदने वाला पहला व्हेल खबरों में बताया जा रहा है।

क्रिप्टो बाजार में बड़ी ट्रांजेक्शन पर नजर रखने वाली वेबसाइट WhaleStats के मुताबिक Shiba Inu के 11.9 मिलियन डॉलर के जरिये 442.5 अरब टोकन खरीदे गए हैं। ये टोकन 100 मिलियन डॉलर के वॉलेट में ट्रांसफर भी कर दिये गये। CryptoGlobe की रिपोर्ट के मुताबिक बीते शुक्रवार तक इसी वॉलेट में करीब 47 मिलियन डॉलर के Shiba Inu क्रिप्टोकरेंसी थी। इस वॉलेट में सबसे ज्यादा टोकन Shiba Inu के ही थे।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें