टूरिज्म इंडस्ट्री के लौटे अच्छे दिन, वीजा अपॉइंटमेंट के लिए एक-एक महीने का वेटिंग पीरियड

Europe Trip For Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग यूरोप घूमने का प्लान करते हैं। यूरोप में घूमने का मई-जून पीक सीजन होता है। ज्यादातर भारतीय इस दौरान यूरोप घूमने जाते हैं। पोस्ट कोविड यूरोप घूमने वालों की संख्या में भी कई गुना बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड May 12, 2023 पर 12:24 PM
समर वेकेशन में ज्यादातर भारतीय यूरोप घूमने के लिए जाते हैं।

Europe Trip For Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग यूरोप घूमने का प्लान करते हैं। यूरोप में घूमने का मई-जून पीक सीजन होता है। ज्यादातर भारतीय इस दौरान यूरोप घूमने जाते हैं। पोस्ट कोविड यूरोप घूमने वालों की संख्या में भी कई गुना बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि गर्मियों की छुट्टियों में यूरोप घूमने का प्लान कर रहे भारतीयों को वीजा मिलने भी परेशानी हो रही है। उन्हें अपनी पसंदीदा यूरोपीय डेस्टिनेशन के लिए वीजा का अपॉइंटमेंट भी नहीं मिल रहा है। अगर टूरिज्म इंडस्ट्री के एक्सपर्ट की माने तो पोस्ट कोविड यूरोप घूमने जा रहे लोगों की संख्या में 80 से 90 फीसदी का ग्रोथ देखने को मिल रहा है जिसके कारण वीजा के अपॉइंटमेंट के लिए भी लंबा इंजतार करना पड़ रहा है।

वीजा अपॉइंटमेंट जून तक के लिए हैं बुक

पोस्ट कोविड टूरिज्म सेक्टर में आए बूस्ट और वीजा सर्विस को लेकर स्पेन के वीजा का फॉर्म सबमिशन करने वाली कंपनी BLS International के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा कि पोस्ट कोविड बीएलएस इंटरनेशनल ने वीजा एप्लिकेशन और अपॉइंटमेंट में काफी बड़ा हाइक देखने को मिला है। ग्लोबल वीजा में 82 से 85 फीसदी का ग्रोथ है। भारत में यह ग्रोथ 86 से 90 फीसदी है। स्पेन जाने वालों की संख्या ज्यादा है और स्पेन गर्मियों की छुट्टियों में सबसे ज्यादा डिमांड में भी रहता है। यही कारण है कि अगले महीने जून तक के लिए अपॉइंटमेंट पूरे बुक हैं।


पोस्ट कोविड यूरोप ज्यादा जा रहे हैं ट्रैवलर्स

ट्रैवल कंपनी Stic Group के एमडी सुभाष गोयल ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में भारतीयों के बीच यूरोप टॉप डेस्टिनेशन में रहता है। स्पेन, इटली, स्विजरलैंड, पुर्तगाल, लक्जबर, आस्ट्रिया, ग्रीस, स्वीडन, इंग्लैंड, फ्रांस ऐसी जगह है जहां भारतीय समर वेकेशन में सबसे ज्यादा जाते हैं। पोस्ट कोविड नियम खत्म होने के बाद सभी बाहर खासकर यूरोप घूमने निकल रहे हैं। यही कारण है कि इन देशों के वीजा अपॉइंटमेंट के लिए ही लोगों को एक से 2 महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। यूरोप घूमने के लिए शेनजेन वीजा (Schengen Visa) लेना होता है।

यूरोप समर वेकेशेन के लिए हॉट डेस्टिनेशन

ट्रैवल एक्सपर्ट सुभाष वर्मा ने बताया कि समर वेकेशन में ज्यादातर भारतीय यूरोप घूमने के लिए जाते हैं क्योंकि इस दौरान यूरोप का मौसम सबसे अच्छा होता है। ये यूरोप में ट्रैवलर्स का पीक सीजन भी होता है। इस बार ज्यादातर सभी देशों में कोविड-19 को लेकर नियम बहुत सख्त नहीं है। लोग भी बिना डर के घूमने के लिए निकल रहे हैं। यही कारण है कि टूरिज्म इंडस्ट्री पहले से बेहतर हुई है। यूरोपीय देशों में जाने के लिए वीजा लेने वालों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी भी हुई है।

Macquarie Capital ने भारत में CloudExtel में बहुमत हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।