Macquarie Capital ने भारत में CloudExtel में बहुमत हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

क्लाउडएक्सटेल के चीफ एक्जीक्यूटिव और को-फाउंडर कुणाल बजाज का हवाला देते हुए मिंट ने बताया है कि मैक्वेरी ने क्लाउडएक्सटेल में बहुमत हिस्सेदारी अधिग्रहित की है। इसके चलते कंपनी के बोर्ड में मैक्वेरी की एक सीट होगी। इस अधिग्रण के चलते क्लाउडएक्सटेल पिछले मालिक, बॉम्बे गैस कंपनी की शेयरधारिता अल्पमत में आ जाएगी। बता दें कि अब तक CloudExtel बॉम्बे गैस कंपनी की एक इकाई थी। मिंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस डील के बाद क्लाउडएक्सटेल के प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा

अपडेटेड May 12, 2023 पर 11:21 AM
इस अधिग्रण के चलते क्लाउडएक्सटेल पिछले मालिक, बॉम्बे गैस कंपनी की शेयरधारिता अल्पमत में आ जाएगी

कैपिटल मार्केट की कॉर्पोरेट एडवाइजरी और मैक्वेरी समूह (Macquarie Group) की निवेश शाखा, मैक्वेरी कैपिटल (Macquarie Capital) ने नेटवर्क ऐज ए सर्विस (NaaS) प्रोवाइडर कंपनी एक्सेल टेलीसोनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CloudExtel) में बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

मैक्वेरी ने इस बारे में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भारत डिजिटल इकोनॉमी की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसके साथ ही देश में तेजी 5जी का विस्तार हो रहा है। देश में मोबाइल उपयोग में लगातार हो रही बढ़त। डेटा क्षमता की बढ़ती मांग के डिजिटल इंफ्रा के विस्तार की जरूरत को देखते हुए CloudExtel के दूरसंचार ऑपरेटर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, डेटा से्टर, एंटरप्राइजेज और लार्ज कॉन्टेंट प्रोवाइडर्स सोल्यूशंस के लिए व्यापक संभावनाएं दिख रही हैं।

10 करोड़ डॉलर में हुआ सौदा


हालांकि मैक्वेरी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इस सौदे का पूरा विवरण नहीं दिया गया है। लेकिन मिंट में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मैक्वेरी कैपिटल ने CloudExtel को 10 करोड़ डॉलर (लगभग ₹821 करोड़) में खरीदा है

मैक्वेरी ने क्लाउडएक्सटेल में 51% हिस्सेदारी अधिग्रहित की

क्लाउडएक्सटेल के चीफ एक्जीक्यूटिव और को-फाउंडर कुणाल बजाज का हवाला देते हुए मिंट ने बताया है कि मैक्वेरी ने क्लाउडएक्सटेल में बहुमत हिस्सेदारी (51%) अधिग्रहित की है। इसके चलते कंपनी के बोर्ड में मैक्वेरी की एक सीट होगी। इस अधिग्रण के चलते क्लाउडएक्सटेल पिछले मालिक, बॉम्बे गैस कंपनी की शेयरधारिता अल्पमत में आ जाएगी। बता दें कि अब तक CloudExtel बॉम्बे गैस कंपनी की एक इकाई थी।

क्लाउडएक्सटेल के प्रबंधन में नहीं होगा कोई बदलाव

मिंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस डील के बाद क्लाउडएक्सटेल के प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा। कंपनी में कोई छंटनी भी नहीं की जाएगी। बल्कि अगले पांच वर्षों में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 350 से बढ़ा कर लगभग 1000 तक की जा सकती है।

Trade Spotlight: क्वेस कॉर्प, सुप्रजीत इंजीनियरिंग और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अब क्या करें?

कुणाल बजाज ने कंपनी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भारत में 2015 के बाद से मोबाइल नेटवर्क के जरिए से होने वाली इंटरनेट डेटा की खपत 20 गुना बढ़ गई है। देश में गुणवत्ता सुधारने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे की जरूरत है। इसके अलावा विकसित देशों के तुलना में भारत में टावरों की संख्या काफी कम है। एंटरप्राइज और घरेलू फाइबर का विस्तार भी काफी कम है। ऐसे में CloudExtel के लिए आगे कारोबार में विस्तार के व्यापक अवसर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।