Trade Spotlight: क्वेस कॉर्प, सुप्रजीत इंजीनियरिंग और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अब क्या करें?

Trade Spotlight:ब्रॉडर इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में क्वेस कॉर्प शामिल है। कल ये स्टॉक 5.5 फीसदी बढ़कर 389 रुपये पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने कल मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक कल एक महीने पहले बने बियरिश मदर कैंडल से एक निर्णायक ब्रेकआउट देता दिखा था। सुप्रजीत इंजीनियरिंग ने भी डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था

अपडेटेड May 12, 2023 पर 10:24 AM
Trade Spotlight:ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया भी कल पिछले सत्र में दोजी पैटर्न बनाने के बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल फॉर्मेशन बनाता दिखा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight: 11 मई को भी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। कल के कारोबार में दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद हुए थे। लेकिन ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.30 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.50 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 61905 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 18 अंक गिरकर 18297 पर बंद हुआ है। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, क्योंकि क्लोजिंग ओपनिंग लेवल से कम पर हुई थी। बैंक निफ्टी ने कल ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया था। कल ये इंडेक्स 140 अंक से ज्यादा बढ़कर 43475 पर बंद हुआ था। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स लगातार 5वें सत्र में हाई लेवल पर बना रहा था। इंडिया विक्स 1.01 प्रतिशत बढ़कर 13.22 के स्तर पर पहुंच गया।

    ब्रॉडर इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में क्वेस कॉर्प शामिल है। कल ये स्टॉक 5.5 फीसदी बढ़कर 389 रुपये पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने कल मजबूत वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक कल एक महीने पहले बने बियरिश मदर कैंडल से एक निर्णायक ब्रेकआउट देता दिखा था।

    सुप्रजीत इंजीनियरिंग ने भी डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक में मजबूत वॉल्यूम के साथ लगातार तीन दिनों से हायर हाई-हायर लो फॉर्मेशन बनाता दिखा है। कल ये स्टॉक 403 रुपये पर बंद हुआ था। जो पिछले साल 4 फरवरी के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। स्टॉक में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी।


    ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया भी कल पिछले सत्र में दोजी पैटर्न बनाने के बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल फॉर्मेशन बनाता दिखा है। कल के कारोबार में ये स्टॉक 6 फीसदी चढ़कर 671.6 रुपये पर बंद हुआ। ये पिछले साल 5 दिसंबर के बाद का उच्चतम क्लोजिंग लेवल है।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति

    Quess Corp:ऊपरी स्तरों से तेज गिरावट के बाद ये काउंटर एक्युमुलेशन क्षेत्र में था। वहां यह एक रेक्टैंगल फॉर्मेशन में कारोबार कर रहा था। हालांकि, डेली चार्ट पर काउंटर में रेंज ब्रेकआउट के साथ-साथ वॉल्यूम में बढ़त देखने को मिली है। इससे निकट भविष्य में तेजी के नए दौर का संकेत मिल रहा है। ऐसे में जब तक ये स्टॉक 370 रुपए के नीचे नहीं फिसलता तब तक इसमें तेजी की संभावना बना रहेगी। स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 420 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।

    Suprajit Engineering, HAL और सेरा सैनिटरीवेयर में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 13% तक कमाई

    Suprajit Engineering:स्टॉक निचले स्तरों से सुधरने के बाद राइजिंग चैनल पैटर्न में कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही ये डेली चार्ट पर लगातार हायर लोज सिरीज बना रहा है। इस मजबूत बुलिश मोमेंटम से संकेत मिलता है कि काउंटर में आगे भी तेजी बनी रहेगी। ट्रेडर्स के लिए 385 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 435 रुपए पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर ये स्टॉक 385 रुपए के नीचे फिसलता है तो गिरावट और बढ़ सकती है।

    Transport Corporation of India:ऊपरी स्तरों से करेक्शन के बाद काउंटर रेंजबाउंड मोड में कारोबार कर रहा था। वीकली चार्ट्स पर काउंटर ने हायर बॉटम सीरीज बनाई है और इसने रेंज ब्रेकआउट दिया है। ऐसे में रेजिस्टेंस लाइन के ऊपर की क्लोजिंग मौजूदा स्तरों से और तेजी आने का संकेत देता है। ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडरों के लिए 645 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा। अगर स्टॉक इसके ऊपर टिका रहता है तो फिर ये ऊपर की तरफ 720-760 रुपये की तरफ जा सकता है। दूसरी तरफ अगर ये स्टॉक 645 रुपये से नीचे फिसता है तो फिर ये गिरावट 620 रुपये तक बढ़ सकती है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।