हर भारतीय कर्मचारी को सीखनी चाहिए ये 5 मनी स्किल्स, जानिए कैसे बनें फाइनेंशियली स्मार्ट

आज के आर्थिक माहौल में पैसा समझदारी से संभालना बहुत जरूरी हो गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि फाइनेंशियल एजुकेशन अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरी लाइफस्टाइल बन चुका है। इससे न सिर्फ रोजमर्रा के खर्चे आसानी से चलाए जा सकते हैं, बल्कि भविष्य को भी सुरक्षित किया जा सकता है

अपडेटेड May 27, 2025 पर 12:36 PM
Story continues below Advertisement
आज के आर्थिक माहौल में पैसा समझदारी से संभालना बहुत जरूरी हो गया है।

आज के माहौल में पैसा समझदारी से संभालना बहुत जरूरी हो गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि फाइनेंशियल एजुकेशन अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरी लाइफस्टाइल बन चुका है। इससे न सिर्फ रोजमर्रा के खर्चे आसानी से चलाए जा सकते हैं, बल्कि भविष्य को भी सुरक्षित किया जा सकता है। जो हम कमा रहे हैं, उसी को सही तरीके से मैनेज करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उनके अनुसार अगर लोग कुछ जरूरी मनी स्किल्स सीख लें, तो टेंशनफ्री लाइफ जी सकते हैं। अपने छोटे- बड़े सभी टारगेट पूरे कर सकते हैं।

1. बजट बनाना और खर्च पर नियंत्रण

हर वर्कर को अपनी कमाई और खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। बजट बनाने से यह साफ होता है कि पैसा कहां जा रहा है और किस जगह सेविंग हो सकती है। OneBanc के फाउंडर विभोर गोयल सलाह देते हैं कि जरूरत और चाहत में फर्क समझें और उसी के आधार पर खर्च तय करें।


2. कर्ज को समझदारी से संभालना

अच्छा कर्ज और बुरा कर्ज—इन दोनों में फर्क जानना जरूरी है। अगर समय पर लोन चुकाया जाए और जरूरत से ज्यादा कर्ज न लिया जाए, तो यह फाइनेंशियल प्लानिंग में मदद करेगा। गोयल कहते हैं कि EMI समय पर चुकाएं और कम ब्याज दर के लिए बातचीत करें। इससे क्रेडिट स्कोर भी अच्छा बना रहता है।

3. भविष्य की प्लानिंग

सिर्फ आज के खर्च ही नहीं, भविष्य के लिए भी तैयारी जरूरी है। घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट जैसे टारगेट के लिए प्लानिंग करें। अपने टारगेट के अनुसार सेविंग और इन्वेस्टमेंट करें। प्लान को समय-समय पर रिव्यू करते रहें ताकि यह आपकी बदलती जरूरतों के अनुसार बना रहे।

4. समझदारी से निवेश करना

EZ Compliance के फाउंडर शंकर कुमार कहते हैं कि हर निवेशक को अपने रिस्क लेने की क्षमता, उम्र और टारगेट के हिसाब से निवेश करना चाहिए। वो SIP, बॉन्ड, गोल्ड और रियल एस्टेट जैसे विकल्पों को बैलेंस करके निवेश करने की सलाह देते हैं। मार्केट की जानकारी और निवेश से जुड़े आंकड़ों को समझना भी बहुत जरूरी है।

5. कैश फ्लो का सही मैनेजमेंट

हर वर्कर को अपनी आमदनी और खर्च पर लगातार नजर रखनी चाहिए। इससे यह तय करना आसान होता है कि कितना पैसा निवेश में लगाया जा सकता है और इमरजेंसी में कितना कैश मौजूद है। शंकर कुमार के अनुसार समय-समय पर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग की समीक्षा करते रहें, ताकि आप बदलते हालात के अनुसार तैयारी कर सकें। अगर हर भारतीय वर्कर ये 5 मनी स्किल्स अपना ले, तो वह न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है, बल्कि भविष्य में आने वाली परेशानियों का भी डटकर सामना कर सकता है।

ITR Filing 2025: नौकरी करने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान, यहां समझें पूरा प्रोसेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।