Get App

जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास से एक्सपोर्ट्स में उत्साह, एक्सपोर्ट में 15 से 20% इजाफे की उम्मीद

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्पो मार्ट से जुड़े एक्पोर्टर्स का कहना है कि कनेक्टिविटी बढ़ने से उनके कारोबार में करीब 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2021 पर 4:28 PM
जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास से एक्सपोर्ट्स में उत्साह, एक्सपोर्ट में 15 से 20% इजाफे की उम्मीद

जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास से आसपास के एक्पोर्टर्स बेहद उत्साहित हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्पो मार्ट से जुड़े एक्पोर्टर्स का कहना है कि कनेक्टिविटी बढ़ने से उनके कारोबार में करीब 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

1 जेवर एयरपोर्ट की वजह से उत्तरप्रदेश और आसपास की इंडस्ट्री और एक्पोर्ट को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद हैं। एक्पोर्टर इस बात से खुश हैं कि इंटरनेशनल बायर्स तक उनकी पहुंच बढ़ने वाली है क्योंकि जेवर एयरपोर्ट से देश के सबसे बड़े एक्पोसेंटर की दूरी सिर्फ 15 किलोमीटर है। ग्रेटरनोएडा के इंडिया एक्पो सेंटर के चेयरमैन के मुताबिक एयरपोर्ट शुरू होने के बाद एक्पोर्ट में बड़ा जम्प देखने को मिलेगा।

दरअसल इंडिया एक्पो सेंटर में सालाना 40 से ज्यादा नेशलन और इंटरनेशन एक्जिबिशन होते हैं, एक्जिबिशन के दौरान साढ़े चार हज़ार के करीब टेम्पररी स्टॉल लगते हैं। साथ ही 900 से ज्यादा पर्मानेंट कारोबारियों के यहां शोरूम है, जिसमें बनारस या भदोही के कारपेट और हैंडलूम आईटम्स, सहारनपुर का वुडक्राफ्ट और फर्नीचर और सिकंदराबाद का ज़री कारोबारियों के शामिल हैं।

फिलहाल एक्पो सेंटर के ज़रिए यूएसए, यूके, गल्फ कंट्रीज और फ्रांस के बायर्स जुड़े हुए हैंलेकिन उम्मीद है कि कनेक्टिविटी बेहतर होने से उनके विजिट करने की फ्रीक्वेंसी काफी बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें