Fake Currency: नकली नोट मिलने पर क्या करें? जानिए क्या कहता है RBI का नियम

Fake Currency: RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर ATM से नकली नोट मिलते हैं तो बैंक वापस करना होता है। वहीं अगर आपको व्यक्तिगत लेने में कहीं से नकली नोट मिल जाते हैं। तब ऐसी स्थिति में आपके पास ठोस सबूत होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास ठोस सबूत नहीं है तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 6:36 PM
Story continues below Advertisement
किसी असली करेंसी नोट में सुरक्षा धागा नोट के अंदर ही स्थित नजर आता है। वहीं किसी नकली नोट में सुरक्षा धागा ऊपर से प्रिंट किया नजर आता है

Fake Currency: एमेजॉन पर उपलब्ध वेब सीरीज फर्जी ने नकली नोट के मुद्दे को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि नकली सुपरनोट बनाना उतना आसान नहीं है, जितना लगता है। दरअसल, नकली नोटों की छपाई के कई मामले सामने आते रहते हैं। नकली नोट छापने वाले गिरोह नई-नई तकनीकी का सहारा लेकर हूबहू असली नोट की तरह बाजार में उतार देते हैं। जब तक ग्राहकों को इन नकली नोटों के बारे में पता चलता है तब तक कापी देर हो चुकी होती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर नकली नोट के मिलने पर क्या करें?

यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं। जिसके जरिए आप नकली नोट की आसनी से पहचान कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको धोखे से नकली नोट मिल जाए तो आप उसे बदल सकते हैं।

देवनागरी और रीजनल लैंग्वेज


इस बात को ध्यान में रखें कि करेंसी का डिनोमिनेशन (denomination) सर्किल के अंदर बड़े आकार के देवनागरी लिपि में लिखा होता है। वहीं नोट के बॉर्डर में डिनोमिनेशन अंग्रेजी में सफेद कलर से लिखा होता है। नोट के उल्टी तरफ डिनोमिनेशन देश के 15 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में लिखा होता है। नोट के दोनों तरफ आपको डिनोमिनेशन numeral देखने को मिल सकते हैं। जब आप किसी असली नोट को रोशनी में एक खास एंगल पर देखते हैं तो आपको रूपी के सिंबल के साथ करेंसी नंबर की उल्टी छाया दिखाई देती है।

सुरक्षा धागा

किसी असली करेंसी नोट में सुरक्षा धागा नोट के अंदर ही स्थित नजर आता है। वहीं किसी नकली नोट में सुरक्षा धागा ऊपर से प्रिंट किया नजर आता है। इस सुरक्षा धागे के ऊपर बहुत ही महीन अक्षरों में भारत और RBI लिखा होता है।

500 और 2000 के नकली नोट में आया 100 फीसदी का उछाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान

वाटर मार्क

वाटरमार्क में महात्मा गांधी के चित्र सहित करेंसी नोट का डिनोमिनेशन प्रिंट होता है। जबकि नकली नोट बनाने वाले वाटर मार्क बनाने के लिए ग्रीस या तेल का इस्तेमाल करते हैं। जिससे नकली नोटों का वाटरमार्क असली नोट के वाटरमार्क के मुकाबले मोटा और भद्दा नजर आता है।

ब्लीड लाइंस (BLEED LINES)

ये एक एंगुलर लाइंस होती हैं जो नोट के दोनों तरफ होती हैं। 100 और 200 रुपये के नोट में 4 ब्लीड लाइंस होती है। इसके अलावा इन ब्लीड लाइंस के बीच में दो सर्किल भी होते हैं। जबकि 500 रुपये के नोट में 5 ब्लीड लाइन होते हैं। वहीं 2000 के नोट में 7 ब्लीडलाइन होते हैं।

नकली नोट मिलने पर क्या करें?

अगर आपको ATM से नकली नोट मिल जाते हैं। तब ऐसी स्थिति में सिक्योरिटी कैमरे के सामने नोट का अगला और पिछला भाग दोनों दिखाएं। इसके बाद ATM के सिक्योरिटी गार्ड को इस बारे में जानकारी दें। ATM से अपने किए गए ट्रांजेक्शन की रसीद लें। उसके बाद बैंक में नकली नोट और ट्रांजैक्शन की रसीद दोनों को जमा करें। इस दौरान बैंक आपको एक फॉर्म भरने के लिए कहेगा। नकली नोट के बदले में आपको असली नोट दिए जाएंगे। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, किसी बैंक को अपने ATM से निकले नकली नोट के बदलना होता है।

वहीं अगर आपको व्यक्तिगत लेने में कहीं से नकली नोट मिल जाते हैं। तब ऐसी स्थिति में आपके पास ठोस सबूत होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास ठोस सबूत नहीं है तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं। हालांकि अगर आपको बड़ी मात्रा में नकली नोटमिल जाते हैं तो बेहतर तरीका यह होगा कि आप इसकी जानकारी अपने सबसे नजदीकी RBI ऑफिस को दें। इसके साथ ही अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी इस बारे में जानकारी दें। इस घटना को छुपाने और नकली नोट चलाने की कोशिश कभी न करें। इन नकली नोटों को चलाने की कोशिश करना IPC 489 C के तहत दंडनीय अपराध है। इसके लिए आपको जुर्माना और 7 साल से लेकर उम्र कैद या फिर दोनों हो सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।