ये FASTags आज हो जाएंगे डिएक्टिवेट, पहले निपटाएं ये काम, वरना हो जाएगा ब्लैकलिस्ट

FASTag: फास्टैग ग्राहक अपना एक काम आज जरूर निपटा लें। वरना उन्हें कल 1 फरवरी 2024 को परेशानी हो सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फास्टैग ग्राहकों से अपने फास्टैग की केवाईसी (KYC) को अपडेट करने के लिए कहा है। KYC अपडेट करने का काम आज 31 जनवरी 2024 तक निपटाना है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 10:57 AM
FASTag: फास्टैग ग्राहक अपना एक काम आज जरूर निपटा लें।

FASTag: फास्टैग ग्राहक अपना एक काम आज जरूर निपटा लें। वरना उन्हें कल 1 फरवरी 2024 को परेशानी हो सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फास्टैग ग्राहकों से अपने फास्टैग की केवाईसी (KYC) को अपडेट करने के लिए कहा है। KYC अपडेट करने का काम आज 31 जनवरी 2024 तक निपटाना है। हालांकि, अभी तक इसकी ये डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई गई है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएगा। अपने बैलेंस अमाउंट को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि KYC अपडेट करने का काम ऑनलाइन कर सकते हैं।

केवाईसी फास्टैग (KYC Fastag) कैसे अपडेट करें?

बैंक से जुड़ी फास्टैग वेबसाइट पर जाएं।

रजिस्टर मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें और मिला OTP डालें।


'माई प्रोफाइल' सेक्शन में जाएं और 'केवाईसी' टैब पर क्लिक करें।

जरूरी जानकारी भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।

FASTag KYC के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

फास्टैग के लिए केवाईसी वैरिफाई करने के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

गाड़ी की आरसी

आईडी प्रूफ

एड्रेस प्रूफ

एक पासपोर्ट साइज फोटो

आईडी और एड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फास्टैग स्टेटस कैसे चेक करें?

fastag.ihmcl.com पर जाएं।

होम पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग इन करें जहां आपको एक ओटीपी मिलेगा।

होमपेज पर 'माई प्रोफाइल' सेक्शन पर क्लिक करें।

'केवाईसी स्टेटस' पर क्लिक करें।

यहां आपको स्टेटस नजर आ जाएगा।

ऑफलाइन करा सकते हैं KYC

सबसे पहले उस बैंक की शाखा में जाएं जिसने आपका FASTag जारी किया है। बैंक आपको KYC फॉर्म देगा, उसे भरकर जमा करें। इस फॉर्म को भरने के अलावा आपको डॉक्यूमेंट भी जमा कराने होंगे। इस फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक KYC डिटेल के वैरिफाई करेगा और आपके FASTag को अपडेट करेगा।

यहां कर सकते हैं कॉल

यदि आपके पास FASTag से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो आप टोल-फ्री हेल्पलाइन 1033 पर NHAI प्रतिनिधियों से बात कर सकते हैं। NHAI FASTags को अधिकांश टोल प्लाजा पर खरीदा जा सकता है। FASTag मिलने के बाद आप इसे अपने बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं और फिर बैलेंस भर सकते हैं। फास्टैग में 100 रुपये और अधिकतम 1 लाख रुपये रिफील कर सकते हैं।

टोल्स पर ट्रैफिक खत्म करने के लिए शुरू किया FasTag

NHAI ने "एक वाहन, एक FASTag" (One Vehicle, One FASTag) अभियान शुरू किया था। फास्टैग कार से जुड़ा होता है। कई बार कई गाड़ियां एक फास्टैग का इस्तेमाल करती है। 15 जनवरी 2024 को पीआईबी के अनुसार इस प्रोग्राम का मकसद इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को सुधारना और टोल प्लाजा पर ट्रैफिक के फ्लो को बनाए रखना है। एक ही गाड़ी के लिए कई FASTags जारी किए जाने और बिना KYC के FASTags जारी करने जैसी कई रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद NHAI को यह कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। इसके अलावा ऐसे भी उदाहरण हैं जहां FASTags को जानबूझकर गाड़ी की विंडस्क्रीन से हटा दिया जाता है, जिससे टोल बूथों पर अनावश्यक देरी होती है और नेशनल हाइवे पर अन्य ड्राइवरों को परेशानी होती है।

मोबाइल फोन अब होगा सस्ता, Budget से पहले केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।