FASTag: फास्टैग ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें अपना 31 जनवरी 2024 तक अपना ये काम निपटाना होगा। वरना आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फास्टैग ग्राहकों से अपने केवाईसी (KYC) को अपडेट करने के लिए कहा है। फास्टैग (FASTags) ग्राहकों को 31 जनवरी 2024 तक KYC अपडेट करना है, ऐसा नहीं करने पर आप अपने बैलेंस अमाउंट को भी यूज नहीं कर पाएंगे।
टोल्स पर ट्रैफिक खत्म करने के लिए शुरू किया FasTag
NHAI ने "एक वाहन, एक FASTag" (One Vehicle, One FASTag) अभियान शुरू किया था। फास्टैग कार से जुड़ा होता है। कई बार कई गाड़ियां एकफास्टैग का इस्तेमाल करती है। 15 जनवरी 2024 को पीआईबी के अनुसार इस प्रोग्राम का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को सुधारना और टोल प्लाजा पर ट्रैफिक के फ्लो को बनाए रखना है। एक ही गाड़ी के लिए कई FASTags जारी किए जाने और बिना KYC के FASTags जारी करने जैसी कई रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद NHAI को यह कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। इसके अलावा ऐसे भी उदाहरण हैं जहां FASTags को जानबूझकर गाड़ी की विंडस्क्रीन से हटा दिया जाता है, जिससे टोल बूथों पर अनावश्यक देरी होती है और नेशनल हाइवे पर अन्य ड्राइवरों को परेशानी होती है।
सबसे पहले उस बैंक की शाखा में जाएं जिसने आपका FASTag जारी किया है। बैंक आपको KYC फॉर्म देगा, उसे भरकर जमा करें। इस फॉर्म को भरने के अलावा आपको डॉक्यूमेंट भी जमा कराने होंगे। इस फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक KYC डिटेल के वैरिफाई करेगा और आपके FASTag को अपडेट करेगा।
यदि आपके पास FASTag से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो आप टोल-फ्री हेल्पलाइन 1033 पर NHAI प्रतिनिधियों से बात कर सकते हैं। NHAI FASTags को अधिकांश टोल प्लाजा पर खरीदा जा सकता है। FASTag मिलने के बाद आप इसे अपने बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं और फिर बैलेंस भर सकते हैं। फास्टैग में 100 रुपये और अधिकतम 1 लाख रुपये रिफील कर सकते हैं।