FASTag KYC: तुरंत निपटाएं अपना ये काम, वरना 3 दिन बाद टोल पर जाएंगे फंस

FASTag KYC: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। यूजर्स के पास पास KYC अपडेट करने के लिए तीन दिन का समय बचा है। NHAI वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग होना जरूरी है

अपडेटेड Mar 29, 2024 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
FASTag KYC: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है।

FASTag KYC: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। यूजर्स के पास पास KYC अपडेट करने के लिए तीन दिन का समय बचा है। NHAI वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग होना जरूरी है। अगर आप फास्टैग की KYC नहीं करते तो आपको टोल पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इसकी डेडलाइन कई बार आगे बढ़ाई गई है। इस बार भी उम्मीद है कि ये आगे बढ़ सकती है लेकिन खबर लिखे जाने तक ये एक्सटेंड नहीं हुई थी।

क्या होता है FASTag

यह हाइवे पर टोल इकट्ठा करने का एक इलेक्ट्रॉनिक तरीका है जो टोल प्लाजा पर टैक्स पेमेंट को आसान बनाता है। यह चलती गाड़ियों पर नजर रखता है। बैंक खाते या प्रीपेड कार्ड से जुड़ी कार की विंडस्क्रीन पर लगे टैग से आरएफआईडी तकनीक से पैसा कट जाता है। जब फास्टैग लगी कार किसी टोल बूथ के पास पहुंचती है, तो सिस्टम टैग को स्कैन करता है और उससे जुड़े कार्ड या अकाउंट से सीधे टोल काट लेता है।


केवाईसी फास्टैग (KYC Fastag) ऑनलाइन कैसे करें?

बैंक से जुड़ी फास्टैग वेबसाइट पर जाएं।

रजिस्टर मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें और मिला OTP डालें।

'माई प्रोफाइल' सेक्शन में जाएं और 'केवाईसी' टैब पर क्लिक करें।

जरूरी जानकारी भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।

FASTag KYC के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

फास्टैग के लिए केवाईसी वैरिफाई करने के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

गाड़ी की RC

आईडी प्रूफ

एड्रेस प्रूफ

एक पासपोर्ट साइज फोटो

आईडी और एड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फास्टैग स्टेटस कैसे करें चेक?

fastag.ihmcl.com पर जाएं।

होम पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग इन करें जहां आपको एक ओटीपी मिलेगा।

होमपेज पर 'माई प्रोफाइल' सेक्शन पर क्लिक करें।

'केवाईसी स्टेटस' पर क्लिक करें।

यहां आपको स्टेटस नजर आ जाएगा।

ऑफलाइन भी कर सकते हैं KYC अपडेट

सबसे पहले उस बैंक की शाखा में जाएं जिसने आपका FASTag जारी किया है। बैंक आपको KYC फॉर्म देगा, उसे भरकर जमा करें। इस फॉर्म को भरने के अलावा आपको डॉक्यूमेंट भी जमा कराने होंगे। इस फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक KYC डिटेल के वैरिफाई करेगा और आपके FASTag को अपडेट करेगा।

Post Office की स्कीम में हर महीने मिलेंगे 9250 रुपये, पांच साल तक उठा सकते हैं योजना का फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।