FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आईबीआई के इस फैसले से सीनियर सिटीजन और अन्य बैंक ग्राहकों को एफडी जमा पर अधिक ब्याज दर पाने के लिए अधिक समय मिल गया है। अभी कई बैंक सीनियर सिटीजन के साथ-साथ सामान्य ग्राहकों को भी एफडी पर 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। केंद्रीय बैंक के पिछली 3 बार में रेपो रेट में बदलाव नहीं करने के बाद काफी बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। यही कारण है कि कई एक्सपर्ट यह एफडी में निवेश करने का बेस्ट टाइम मान रहे हैं। अभी चल रही जमा दरों पर लोग अपनी एफडी को लॉक कर सकते हैं क्योंकि ये निवेश करने का बेस्ट टाइम है।
कई बैंक स्पेशल एफडी पर 7 प्रतिशत से अधिक की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। कई छोटे वित्त बैंक 9 प्रतिशत से अधिक की ब्याज दर ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं। कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भी एफडी पर 8 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर ऑफर कर रही है।
ये हैं छोटे फाइनेंस बैंक की ब्याज दरें
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.50% से 9.00%
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.50% से 9.50%
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.25% से 9.00%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% से 9.00%
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.60% से 9.11%
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.75% से 9.25%
अभी एफडी लॉक करना फायदे का सौदा
अभी बैंकों की एफडी जमा दरें अभी भी आकर्षक हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो आरबीआई अगले 6-9 महीने बाद रेपो रेट में कटौती कर सकता है। अगर रेपो रेट में कटौती करता है तो एफडी की दरों में भी कटौती और हो सकती है। ऐसे में ये पीरियड एफडी में निवेश करने के लिए बेस्ट है।
फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक रिटर्न चाहने वाले लोग छोटे फाइनेंस बैंक में निवेश कर सकते हैं। ये बैंक कुछ तय पीरियड की एफडी पर 9 फीसदी से ज्यादा का ब्याज दे रहा है। कई बैंक सीनियर सिटीजन को 9 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।