Get App

FD पर 8.5% इंट्रेस्ट देने वाले बैंकों की पूरी लिस्ट, सीनियर सिटिजंस सेविंग स्कीम या एफडी, 10 लाख रुपये इन्वेस्ट करने पर जानिए कहां तगड़ा रिटर्न

कई स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। इनमें इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF Small Finance Bank, सर्वोदय एसएफबी, उज्जीवन एसएफबी और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 1:33 PM
FD पर 8.5% इंट्रेस्ट देने वाले बैंकों की पूरी लिस्ट, सीनियर सिटिजंस सेविंग स्कीम या एफडी, 10 लाख रुपये इन्वेस्ट करने पर जानिए कहां तगड़ा रिटर्न
क्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल एक दिन के एफडी पर सबसे ज्यादा 8.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट सीनियर सिटीजंस को ऑफर कर रहा है।

सीनियर सिटीजंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.50 फीसदी तक इंटरेस्ट कमा सकते हैं। कई स्मॉल फाइनेंस बैंक ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर करते रहते हैं। प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और विदेशी बैंकों की नजरें भी सीनियर सिटीजंस पर हैं। सीनियर सिटीजंस आम तौर पर रिटायरमेंट का पैसा एफडी में रखना पसंद करते हैं। बड़े अमाउंट के एफडी के इंटरेस्ट रेट में थोड़ा फर्क भी बड़ा मायने रखता है।

कई स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। इनमें इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF Small Finance Bank, सर्वोदय एसएफबी, उज्जीवन एसएफबी और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। हालांकि, इंटरेस्ट रेट एफडी की अवधि के हिसाब से बदलता है।

कई प्राइवेट बैंक भी सीनियर सिटीजंस को एफडी पर अट्रैक्टिव रेट्स ऑफर कर रहे हैं। सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट SBM Bank India ऑफर कर रहा है। इसके बाद DCB ज्यादा इंटरेस्ट रेट दे रहा है। बंधन बैंक का इंटरेस्ट रेट भी 8 फीसदी से थोड़ा ही कम है। प्राइवेट बैंकों में सबसे कम इंटरेस्ट रेट IDBI Bank ऑफर कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें