FD Rates above 9 Percent: महंगाई से निपटने के लिए ज्यादातर लोग और निवेशक पैसा इन्वेस्ट करने के ऐसे विकल्प ढूंढते हैं। यहां आपको 3 ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो निवेशकों को Fixed Deposit पर 9 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) FD पर सीनियर सिटीजन को 9.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। अन्य सेविंग के सुरक्षित विकल्पों में इतना ब्याज ग्राहकों को अभी नहीं मिल रहा है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank)
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) अब सीनियर सिटीजन को एफडी पर 9.50% सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.5% का ब्याज 1001 दिन की एफडी पर दे रहा है। हालांकि, इस पर आम रिटेल निवेशकों को 9% का ब्याज दिया जा रहा है। स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Uttkarsh Small Finance Bank)
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 700 दिनों की एफडी पर अधिकतम 9 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। आम नागरिकों को 8.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिल रही हैं। ये दरें आपको महंगाई से लड़ने में भी मदद करेगी।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank - SFB)
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD दे रहा है। फिनकेयर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 9.1 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आम लोगों को अधिकतम ब्याज 8.41 फीसदी का दे रहा है। ये नई दरें 1,000 दिनों की एफडी मिल रही है।
RBI ने बढ़ाई रेपो रेट की दरें
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने फरवरी की मौद्रिक नीति बैठक में रेपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी जिसके बाद रेपो रेट दर अब 6.50% हो गई है। ये अगस्त 2018 के बाद का रेपो रेट का उच्चतम स्तर है। RBI छह बार में 250 आधार अंक यानी 2.50 फीसदी तक रेपो रेट बढ़ा चुकी है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब ज्यादातर बैंक अपनी लोन की दरें और FD पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ा रहे हैं।