बजाज फाइनेंस ने एक बार फिर अपनी खास FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट

Bajaj Finance Ltd Fixed Deposit Interest Rate: बजाज फाइनेंस लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) ने अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। NBFC एफडी पर अधिकतम 8.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बजाज फाइनेंस 44 महीने की स्पेशल एफडी चला रहा है

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
बजाज फाइनेंस 44 महीने की स्पेशल एफडी पर 8.1 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Bajaj Finance Ltd Fixed Deposit Interest Rate: बजाज फाइनेंस लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) ने अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। NBFC एफडी पर अधिकतम 8.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बजाज फाइनेंस 44 महीने की स्पेशल एफडी चला रहा है, जिस पर 8.1 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। इस पर ये नई दरें 20 जनवरी से लागू हो गई हैं। अन्य केटेगरी की एफडी में सबसे अधिक ब्याज 7.85 फीसदी का मिल रहा है।

बजाज फाइनेंस की स्पेशल एफडी

बजाज फाइनेंस 44 महीने की स्पेशल एफडी पर 8.1 फीसदी का ब्याज दे रहा है। NBFC ने अपनी इसी एफड पर ब्याज दरों में रिवीजन किया है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस 39 महीने की स्पेशल FD भी दे रहा है। 39 महीने की इस एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.85% का ब्याज मिल रहा है। वहीं, आम लोगों को एफडी पर अधिकतम ब्याज 7.60 फीसदी का दिया जा रहा है। कंपनी 15 महीने, 18 महीने, 22 महीने, 30 महीने, 39 महीने और 44 महीने की स्पेशल एफडी ऑफर कर रही है। 12 से 23 महीने की एफडी पर 6.80% ब्याज मिल रहा है, जबकि 15 महीने की विशेष FD पर 6.95% का ब्याज आम लोगों को मिल रहा है।


सीनियर सिटीजन को मिलेंगी ये नई दरें

सीनियर सिटीजन को 12-23 महीने की FD पर 7.05% ब्याज मिलेगा, जबकि 15 महीने की विशेष FD पर 7.20% वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज मिलेगा। बजाज फाइनेंस के फिक्सड डिपॉजिट एंड इन्वेस्टमेंट कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट सचिन सिक्का ने पहले ये बताया था कि हम पहले 6 महीने में एक बार दरों में बदलाव करते थे, लेकिन हमने इस साल हमने जल्दी रिवाइज कर रहे हैं। ये बढ़ोतरी आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के कारण किया गया है। बजाज फाइनेंस के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट का औसत टिकट साइज 3.5 लाख प्रति जमाकर्ता है। कंपनी के पास 10 लाख से अधिक एफडी के साथ 4.25 लाख जमाकर्ताओं का बेस है।

बजट 2023 तभी मार्केट के लिए बनेगा बड़ा इवेंट जब होगा कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव: जसप्रीत सिंह अरोरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।