FD Rates: देश के इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, मिल रहा है मोटी कमाई का मौका

Bulk FD Rates: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में शामिल बंधन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 28 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक 365 दिनों की एफडी पर 7.90 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज कॉलेबल बल्क एफडी पर मिल रहा है

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 11:55 AM
Bandhan Bank ने बढ़ाया बल्क एफडी पर ब्याज।

Bulk FD Rates: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में शामिल बंधन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 28 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक 365 दिनों की एफडी पर 7.90 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज कॉलेबल बल्क एफडी पर मिल रहा है। बैंक अधिकतम 8.15 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बंधन बैंक सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 8 फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

बंधन बैंक की बल्क FD पर ब्याज दरें (With Premature Payment Facility)

बैंक अब 7 से 15 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.00% की ब्याज ऑफर कर रहा है। 16 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.80% की ब्याज दर दे रहा है। 91 और 180 दिनों के बीच की मैच्योरिटी वाली जमाओं पर अब 6.25% की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 181 और 364 दिनों के बीच की मैच्योरिटी वाली जमाओं पर अब 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। बंधन बैंक 365 दिनों से लेकर 15 महीने से कम की एफडी के लिए 7.90% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 महीने से 5 साल से कम की एफडी के लिए 6.15% का ब्याज दे रहा है। 5 साल से 10 साल की बल्क एफडी पर बैंक 5.00% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।


बंंधन बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बंंधन बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

ये हैं नई दरें (Without Premature Payment Facility))

7 दिनों से 15 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 5.00% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 16 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बंधन बैंक 5.80% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.30% की दर से ब्याज मिल रहा है। 91 दिनों से 364 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 7.40% की दर से ब्याज मिलेगा। बंधन बैंक अब 366 दिनों से लेकर 15 महीने से कम की एफडी के लिए 8.15% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 महीने से लेकर 5 साल से कम बल्क एफडी पर 7.40% की ब्याज दर दे रहा है।

Taking Stock: निफ्टी 68 अंक बढ़ा, सेंसेक्स में 224 अंकों की बढ़त, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।