FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक फेडरल बैंक ने सेंविंग अकाउंट और 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपने ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नई दरें 16 जनवरी 2023 से लागू हो गई है। बैंक ने यह घोषणा Q3 के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए की है।
फेडरल बैंक की सेविंग अकाउंट दरें
फेडरल बैंक की सेविंग अकाउंट की दरें दरें रेपो दर से जुड़ी हैं। अब रेपो रेट के 6.25 फीसदी होने के बाद बैंक ने भी दरें रिवाइज की है। बचत खाते का अमाउंट 5 लाख से कम होने पर 3.20% ब्याज दे रहा है। 5 से 10 लाख रुपये पर 3.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
बैंक 7 से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। फेडरल बैंक 30 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाल एफडी पर 3.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 दिनों से 60 दिनों की जमा पर फेडरल बैंक से 4.00% का ब्याज दे रहा है। 61 दिनों से 90 दिनों की जमा पर बैंक 4.25% का ब्याज दे रहा है।
फेडरेल बैंक FD पर दे रहा है इतना ब्याज।