FD Rates: इस सरकारी बैंक ने नए साल में ग्राहकों को दिया तोहफा, शॉर्ट टर्म FD पर बढ़ाया ब्याज

FD Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB) ने नए साल में अपने ग्राहकों को नए साल में तोहफा दिया है। Indian Overseas Bank ने एक बार फिर Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। IOB बैंक ने 7 से 90 दिन वाली एफडी पर 75 बेसिस प्वाइंट यानी करीब 0.75 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 3:30 PM
Indian Overseas Bank ने एक बार फिर Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB) ने नए साल में अपने ग्राहकों को नए साल में तोहफा दिया है। Indian Overseas Bank ने एक बार फिर Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। IOB बैंक ने 7 से 90 दिन वाली एफडी पर 75 बेसिस प्वाइंट यानी करीब 0.75 फीसदी तक ब्याज बढ़ाया है। बैंक की ये नई दरं 1 जनवरी 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है।

ये हैं IOB की नई दरें

बैंक ने इससे पहले नवंबर और फिर दिसंबरमें अपनी एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज किया था। बैंक 7 दिनों से 45 दिनों की FD पर 3.75% का ब्याज दे रहा था, जिसे बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया है। 46-90 दिनों की एफडी के लिए ब्याज 4.05% से बढ़ाकर 4.75 फीसदी कर दिया है। 91-179 दिनों की एफडी के लिए 4.20% का ब्याज मिल रहा है। इस पर ब्याज नहीं बढ़ाया गया है। 180-269 दिनों की जमा पर 4.85% का ब्याज मिलता है। 270 दिनों की एफडी लेकिन एक साल से कम की एफडी पर 5.25% का ब्याज मिल रहा है। 444 दिनों की FD पर 6.55 फीसदी ब्याज मिल रहा है। तीन साल से ऊपर की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 6.4 फीसदी का ब्याज मिलता है।


ये हैं नई दरें

3 साल या उससे ऊपर के समय की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। IOB की टैक्स सेविंग डिपॉजिट पर ब्याज 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजन को इस पर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। वहीं, 80 साल के ऊपर सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज भी मिलेगा। ये ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलेगा।

Stock Market News: यह बिजली कंपनी देगी अब तक का तगड़ा डिविडेंड, मंजूरी पर 4% उछल गए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।