FD Rates: अब इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाया ब्याज, मोटी कमाई करने का अच्छा मौका

FD Rates: मुंबई बेस्ड आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने बल्क Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है। प्री-मैच्योर पैसा निकालने वाले ऑप्शन में ब्याज थोड़ा कम है लेकिन बिना प्री-मैच्योर FD ऑप्शन में ब्याज ज्यादा मिलता है। बैंक 2 करोड़ रुपये अधिक की एफडी पर 5.45% से 7.55% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 11:47 AM
FD Rates: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने बल्क Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rates: मुंबई बेस्ड आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने बल्क Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है। प्री-मैच्योर पैसा निकालने वाले ऑप्शन में ब्याज थोड़ा कम है लेकिन बिना प्री-मैच्योर FD ऑप्शन में ब्याज ज्यादा मिलता है। बैंक 2 करोड़ रुपये अधिक की एफडी पर 5.45% से 7.55% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 9 दिसंबर से लागू हो चुकी है। बीते हफ्ते RBI ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद ज्यादातर बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया। इससे पहले यस बैंक और कोटक बैंक ने ब्याज बढ़ाया है। अब IDFC बैंक भी इस गिनती में शामिल हो गया है।

समय से पहले FD से पैसा निकालने के ऑप्शन पर इतना मिल रहा है ब्याज

2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर अधिकतम ब्याज 366 - 399 दिनों के FD पर सालाना 7.70% फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं, 400 दिनों से 731 दिनों की FD पर सालाना 7.55% ब्याज मिलेगा। 271 - 365 दिनों और 732 - 1095 दिनों की FD पर 7.45% का ब्याज मिलेगा। 3 साल 1 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 7.35% का ब्याज मिलेगा। 181 - 270 दिनों पर ब्याज दर 7.10% है, 92 - 180 दिनों पर 7%; 61 - 91 दिनों पर 6.35%; 46 - 60 दिनों पर 5.80%; और 36 - 45 दिनों की FD पर 5.70% का ब्याज मिल रहा है। 7 से 35 दिनों की FD पर 5.45 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।


ये हैं नियम

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मुताबिक समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा FD में नहीं होगी। हालांकि, सिर्फ कुछ कंडीशन में ही ऐसा करने की इजाजत होगी। अगर आप समय से पहले एफडी से पैसा निकालते हैं तो आपको मूल पर ब्याज नहीं मिलेगा। प्री-मौच्योर एफडी पर शुल्क भी देना होगा।

Uniparts india के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर, BSE पर इश्यू प्राइस से ₹2 नीचे ₹575 पर लिस्ट हुए स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।