FD Rates: नए साल में इन बैंकों ने बढ़ाया ब्याज, चेक करें पूरी लिस्ट

Fixed deposit interest rates: मई 2022 से FD की ब्याज दरों में तेजी जारी है। RBI ने महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी बीते साल मई से शुरू कर दी थी। तब से लेकर अब तक रेपो रेट में 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है। हालांकि, नवंबर में महंगाई दर में कमी आई थी लेकिन तब भी आरबीआई ने 7 दिसंबर को रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 4:48 PM
FD rates: पंजाब नेशनल बैंक ने 1 जनवरी को सेविंग अकाउंट और FD पर ब्याज बढ़ाया है।

Fixed deposit interest rates: मई 2022 से FD की ब्याज दरों में तेजी जारी है। RBI ने महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी बीते साल मई से शुरू कर दी थी। तब से लेकर अब तक रेपो रेट में 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है। हालांकि, नवंबर में महंगाई दर में कमी आई थी लेकिन तब भी आरबीआई ने 7 दिसंबर को रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की। उसके बाद सभी बैंकों ने लोन को महंगा करना शुरू कर दिया। साथ ही FD पर भी ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया। नए साल में भी कई बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया है। यहां आपको उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने जनवरी 2023 में FD पर ब्याज बढ़ाया है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक ने 1 जनवरी को सेविंग अकाउंट और FD पर ब्याज बढ़ाया है। PNB ने सेविंग अकाउंट पर 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के अमाउंट के लिए की गई है। बैंक ने कुछ FD पर 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है।


इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)

इंडियन ओवरसीज बैंक 7 से 90 दिन एफडी पर 1 जनवरी से ब्याज बढ़ाया था। बैंक 444 दिनों की एफडी पर अधिकतम 6.55 फीसदी का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75 फीसदी का अधिकतम ब्याज दिया जा रहा है।

पंजाब एंड सिंध बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक ने 1 जनवरीको ब्याज बढ़या है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD ऑफर कर रहा है। बैंक 2.80 फीसदी से लेकर 6.25 फीसदी की ब्याज दे रहा है। बैंक 601 दिन की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रा है।

बंधन बैंक

बंधन बैंक ने 5 जनवरी को ब्याज बढ़ाया है। बैंक 7 दिन से 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। वह 3 फीसदी से लेकर 5.85 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को 3.75 फीसदी से लेकर 6.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 600 दिनों की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक ने 4 जनवरी 2023 को FD पर 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। बैंक 390 से लेकर 2 साल की FD पर 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

कर्नाटक बैंक

कर्नाटक बैंक ने FD पर ब्याज 1 जनवरी 2023 को बढ़ाया है। बैंक 7 दिन से 10 साल की एफडी दे रहा है। बैंक 5.25 फीसदी से लेकर 5.80% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। 555 दिनों की एफडी पर 7.30 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

यस बैंक (Yes Bank)

यस बैंक ने 3 जनवरी 2023 को 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। 7 दिनों से लेकर 120 महीने तक की जमा पर बैंक आम जनता को 3.25% और 7.00% का ब्याज दे रहे हैं। यस बैंक आम जनता को अधिकतम 7.50% का ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8% का ब्याज ऑफर कर रहा है।

MC Interview: निफ्टी में 17500 का लेवल पड़ सकता है खतरे में, लेकिन बैंक निफ्टी का 40000 के नीचे जाना मुश्किल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।