FD Rates: ये बैंक 3 साल की FD पर दे रहे हैं 8.6% का ब्याज, चेक करें लिस्ट

FD Rates: जो निवेशक जोखिम लेना नहीं चाहते वह ज्यादातर Fixed Deposit में निवेश करते हैं। देश में कई छोटे फाइनेंस और प्राइवेट सेक्टर बैंक FD पर 8.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहे हैं। ये ब्याज देश बड़े सरकारी बैंकों की तुलना में अधिक है

अपडेटेड Sep 20, 2023 पर 11:12 AM
देश में कई छोटे फाइनेंस और प्राइवेट सेक्टर बैंक FD पर 8.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहे हैं।

FD Rates: जो निवेशक जोखिम लेना नहीं चाहते वह ज्यादातर Fixed Deposit में निवेश करते हैं। देश में कई छोटे फाइनेंस और प्राइवेट सेक्टर बैंक FD पर 8.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहे हैं। ये ब्याज देश बड़े सरकारी बैंकों की तुलना में अधिक है। BankBazaar डॉट कॉम के डेटा के मुताबिक तीन साल की FD पर टॉप 10 बैंकों का औसत ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है। यहां उन बैंकों की लिस्ट दी गई है जो 3 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस वित्त बैंक(Suryoday Small Finance Bank)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की एफडी पर 8.6 फीसदी ब्याज देता है। स्मॉल फाइनेंस बैंकों के बीच 3 साल की एफडी पर ये बेस्ट रटे है। यहां 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.29 लाख रुपये हो जाता है।


एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की एफडी पर 8 प्रतिशत ब्याज देते हैं। यहां 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.27 लाख रुपये हो जाएगा।

डोएचे बैंक (DEUTSCHE Bank)

विदेशी बैंकों में Deutsche Bank तीन साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इन बैंकों की एफडी में निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.26 लाख रुपये हो जाएगी।

डीसीबी बैंक (DCB Bank)

DCB बैंक तीन साल की एफडी पर 7.60 प्रतिशत ब्याज देता है। प्राइवेट सेक्टर बैंकों में यह सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। यहां एक लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो जाएगा।

बंधन बैंक (Bandhan Bank)

बंधन बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक और Yes बैंक तीन साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज देते हैं। 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो जाएगा।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

उज्ज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की एफडी पर 7.20 फीसदी ब्याज देता है। 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो जाता है।

PSU स्टॉक्स में तेजी, अब विनिवेश पर आगे बढ़ सकती है सरकार, चुनावी साल में बढ़े खर्च की भरपाई में मिलेगी मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।