FD Rates: कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज? चेक करें इंटरेस्ट रेट

FD Rates: अगर आप सुरक्षित जगह पैसा लगाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अभी भी लोगों की पहली पसंद है। FD में आप एक तय समय के लिए रकम जमा करते हैं और उस पर तय ब्याज मिलता है

अपडेटेड Dec 06, 2025 पर 5:39 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: अगर आप सुरक्षित जगह पैसा लगाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अभी भी लोगों की पहली पसंद है।

FD Rates: अगर आप सुरक्षित जगह पैसा लगाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अभी भी लोगों की पहली पसंद है। FD में आप एक तय समय के लिए रकम जमा करते हैं और उस पर तय ब्याज मिलता है। यही वजह है कि ब्याज दरों में बदलाव आते ही लोग तुरंत तुलना करने लगते हैं कि किस बैंक में ज्यादा फायदा मिलेगा।

नवंबर 2025 के आखिर तक भारत में शेड्यूल्ड बैंकों में FD ब्याज दरें लगभग 2.50% से 8.60% तक हैं। आमतौर पर स्मॉल फाइनेंस बैंक और NBFCs सबसे ज्यादा ब्याज देते हैं, जबकि बड़े प्राइवेट और PSU बैंक थोड़ा कम रेट ऑफर करते हैं। FD के पीरियड 7 दिन से लेकर 10 साल तक होती है और उसी के हिसाब से ब्याज तय होता है।

SBI FD Interest Rates


देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)आम ग्राहकों को 3.05% से 6.60% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को 0.50% ज्यादा, यानी 7.10% तक ब्याज मिलता है। एक साल की FD पर आम ग्राहकों को 6.25%, और बुजुर्गों को 6.75% ब्याज मिल रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)

बैंक ऑफ बड़ौदा में आम लोगों के लिए FD ब्याज दरें 3.50% से 6.60% हैं। सीनियर सिटीज़न्स को 4.00% से 7.10% तक ब्याज मिलता है। टैक्स सेवर FD (5–10 साल) पर बैंक आम ग्राहकों को 6.00–6.40%, और बुजुर्गों को 7.00% ब्याज देता है।

HDFC Bank FD Rates

HDFC बैंक में FD की दरें 2.75% से 6.60% तक हैं। वहीं सीनियर सिटीजन्स को 3.25% से 7.10% तक ब्याज मिलता है। यहां भी 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD उपलब्ध है।

PNB FD Rates

पंजाब नेशनल बैंक में आम ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 3.00% से 6.60% तक हैं। सीनियर सिटीजन्स को 3.50% से 7.10% तक ब्याज मिलता है। PNB की टैक्स सेविंग FD में आम लोगों को 5.85–6.25%, और बुजुर्गों को 6.35–6.75% तक ब्याज मिलता है।

Axis Bank FD Rates

एक्सिस बैंक आम ग्राहकों को 3.00% से 6.60% तक ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन्स को अधिकतम 7.35% तक ब्याज मिलता है। 1 साल से 1 साल 10 दिन वाली FD पर आम ग्राहकों को 6.25%, और सीनियर्स को 6.75% ब्याज मिलता है।

किसे मिलेगा ज्यादा फायदा?

अगर आप सबसे ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक और NBFCs पर नजर रखें, क्योंकि ये बड़ी बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देते हैं। वहीं सुरक्षा के लिए लोग अक्सर SBI, HDFC, PNB जैसे बड़े बैंकों को ही चुनते हैं।

Sovereign Gold Bonds: सेकंडरी मार्केट में कैसे खरीदें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड? एक्सपर्ट से जानिए फायदे और नुकसान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।