Federal Bank ने Fixed Deposit (FD) से तय समय से पहले पैसे निकालने पर पेनाल्टी बढ़ा दी है। बैंक ने इस बारे में अपनी वेबसाइट पर बताया है। नए नियम 21 अक्टूबर, 2021 से लागू हो गए हैं। फेडरल बैंक प्राइवेट सेक्टर का बैंक है।
Federal Bank ने Fixed Deposit (FD) से तय समय से पहले पैसे निकालने पर पेनाल्टी बढ़ा दी है। बैंक ने इस बारे में अपनी वेबसाइट पर बताया है। नए नियम 21 अक्टूबर, 2021 से लागू हो गए हैं। फेडरल बैंक प्राइवेट सेक्टर का बैंक है।
बैंक ने कहा है कि हाल में कराए गए फिक्स्ड डिपॉजिट और रिन्यू कराए गए एफ पर नई दर से पेनाल्टी लगेगी। हालांकि, 2 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट से समय से पहले पैसे निकालने पर पेनाल्टी नहीं लगेगी। शर्त यह है कि इसका ड्यूरेशन 15 दिन होना चाहिए। डिपॉजिट पीरियड 15 दिन से ज्यादा होने पर बैंक प्री-मैच्योर विड्रॉस पर एक फीसदी पेनाल्टी फीस लगाएगा।
छोटे अमाउंट के 90 दिन तक के फिक्स्ड डिपॉजिट से तय समय से पहले पैसे निकालने पर बैंक की तरफ से कोई पेनाल्टी नहीं लगाई जाएगी। लेकिन, डिपॉजिट पीरियड 90 दिन से ज्यादा होने पर बैंक 1 फीसदी पेनाल्टी फीस लगाएगा।
यह भी पढ़ें : दिवाली पर बंद रहेंगे बैंक? कल से 6 दिन बंद रहेंगी ब्रांच, आज ही निपटा लें अपने बैंक से जुड़े काम
बैंक ने कहा है कि 2222 दिन के लिए ओपन किए गए डिपॉजिट को ग्रीन डिपॉजिट माना जाएगा। ऐसे डिपॉजिट का इस्तेमाल सिर्फ ग्रीन लोन पोर्टफोलियो को लोन देने के लिए होगा। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर करीब 53 फीसदी 703.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 460.3 करोड़ रुपये था।
बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में 27 सितंबर, 2022 को बदलाव किया था। अभी आम ग्राहकों के लिए बैंक 7 दिन से लेकर 2222 से ज्यादा दिन के एफडी पर 3 से 6 फीसदी का इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 3.5 से 6.65 फीसदी है। Federal Bank 700 दिन के एफडी पर सबसे ज्यादा 7 फीसदी का इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 7.5 फीसदी है।
फेडरल बैंक का शेयर 21 अक्टूबर को 1.96 फीसदी चढ़कर 132.85 रुपये पर बंद हुआ। पिछले छह महीने में इस शेयर ने 38 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। साल 2022 में अब तक इसके शेयरों में 52 फीसदी से ज्यााद उछाल आया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।