दिवाली पर बंद रहेंगे बैंक? कल से 6 दिन बंद रहेंगी ब्रांच, आज ही निपटा लें अपने बैंक से जुड़े काम

Bank holiday tomorrow on Dhanteras: क्या कल धनतेरस पर बैंक बंद रहता है? रोशनी का त्योहार दिवाली पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है

अपडेटेड Oct 21, 2022 पर 1:14 PM
कल से 6 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक।

Bank holiday tomorrow on Dhanteras: क्या कल धनतेरस पर बैंक बंद रहता है? रोशनी का त्योहार दिवाली पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। धनतेरस से पांच दिनों के इस सीय त्योहार की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और भाई दूज रोशनी के त्योहार का आखिरी दिन होता है। कल से यानी 22 अक्टूबर से लगातार छह दिन बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर शनिवार को बैंक की छुट्टी

22 अक्टूबर यानी धनतेरस को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। यह महीने का चौथा शनिवार भी है।


23 अक्टूबर रविवार को बैंक की छुट्टी

रविवार को सभी बैंक बंद रहते हैं

24 अक्टूबर सोमवार को बैंक की छुट्टी

24 अक्टूबर: काली पूजा/दीपावली/दिवाली (लक्ष्मी पूजन)/नरक चतुर्दशी

गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

25 अक्टूबर मंगलवार को बैंक की छुट्टी

25 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा

गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर में बंद रहेंगे बैंक

26 अक्टूबर बुधवार को बैंक की छुट्टी

26 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस

अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर गुरुवार को बैंक  की छुट्टी

27 अक्टूबर: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चककूबा।

गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन बंद रहेंगे बैंक

हर महीने दूसरे शनिवार और रविवार को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक आधिकारिक रूप से बंद रहते हैं। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए पहले अपनी ब्रांच में फोन करके जाएं। ताकि, आपका काम आसानी से हो सके।

शेयर बाजार की छुट्टी

बीएसई और एनएसई 24 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली / लक्ष्मी पूजा के लिए और 26 अक्टूबर, बुधवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण बंद रहेंगे।

दिवाली के दिन होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

घरेलू स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होती है जिसे शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन यानी 24 अक्टूबर को शाम 6:15 बजे से शाम 7:15 बजे के बीच मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। शेयर बाजार परंपरा के मुताबिक एक घंटे के विशेष के लिए शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुलेंगे। मुहूर्त ट्रेडिंग।

Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और अन्य स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।