दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने कोविड की महामारी के समय इंटरेस्ट रेट काफी घटा दिए थे। अमेरिका में Federal Reserve ने इंटरेस्ट रेट को जीरो कर दिया था। यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) का डिपॉजिट फैसिलिटी रेट निगेटिव हो गया था। RBI ने भी इंटरेस्ट रेट्स घटाए थे। लेकिन, उसने इसे घटाकर सिर्फ 4 फीसदी पर लाया था। इससे इंटरेस्ट रेट स्ट्रक्चर को झटका नहीं लगा। दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने फाइनेंशियल सिस्टम में पैसे डाले थे। इस पैसे को हेलीकॉप्टर मनी नाम दिया गया। यह बिल्कुल वैसा ही था जब प्राकृतिक आपदा की स्थिति में हेलीकॉप्टर आसमान से प्रभावित लोगों को राहत देते हैं।
