Digital Gold: धनतेरस या दिवाली के मौके पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप 1 रुपये में भी गोल्ड खरीद सकते हैं। आपके लिए डिजिटल गोल्ड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। गूगल पे, पेटीएम, फोन पे जैसे कई मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म पर आप 1 रुपये में गोल्ड खरीद सकते हैं।
कैसे खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड
डिजिटल गोल्ड खरीदना फिजिकल गोल्ड से बिल्कुल अलग है। फिजिकल गोल्ड में आप ज्वेलर्स के दुकान से सोने के गहने या बार या क्वान खरीदकर इस्तेमाल करते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। यहां डिजिटल गोल्ड को फिजिकली टच नहीं कर सकते हैं। इसमें गोल्ड की प्योरिटी या सेफ्टी की चिंता नहीं होती क्योंकि यहां गोल्ड शुद्ध होता है। बीते कुछ साल में डिजिटल गोल्ड इन्वेस्मेंट के बड़े माध्यम के तौर पर उभरा है।
अपने फोन से खरीद सकते हैं सोना
Paytm पर भी खरीद सकते हैं सोना
आप अपने Paytm के ऑप्शन पर जाएं और PaytmGold के ऑप्शन पर क्लिक करें। फोनपे से गोल्ड खरीदने के लिए Mymoney पर क्लिक करना होगा।