Financial Rules: सितंबर खत्म होने में अब सिर्फ आठ दिन बचे हैं। 1 अक्टूबर 2023 को नया महीना शुरू होने वाला है। नए महीने के साथ कई नियम बदलने वाले हैं। आम लोगों को 30 सितंबर से पहले अपने पैसे, निवेश और फाइनेंशियल सेविंग से जुड़े कई काम निपटाने हैं। ताकि, 1 अक्टूबर को पछतावा न हो। 30 सितंबर से पहले आपको अपने 2,000 रुपये के नोट बदलवाने हैं। सेविंग स्कीमों में आधार अपडेट करना है वरना अकाउंट फ्रीज हो जाएगा। आइए जानते हैं ये 6 नियम जो अगले महीने से बदल जाएंगे।
