ये बैंक FD पर दे रहा है 8.11% का ब्याज, ग्राहकों के पास जोरदार कमाई का मौका

FD Rates: Fincare Small Finance Bank (SFB) ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की fixed deposits पर ब्याज को बढ़ाया है। बैंक अब 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक के साथ 11,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं और बैंक के 32 लाख ग्राहक हैं

अपडेटेड Feb 13, 2023 पर 6:44 PM
अब इस बैंक ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

FD Rates: Fincare Small Finance Bank (SFB) ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की fixed deposits पर ब्याज को बढ़ाया है। बैंक अब 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक के साथ 11,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं और बैंक के 32 लाख ग्राहक हैं। बैंक की 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ब्रांच और ऑफिस है। अब एफडी में बढ़ोतरी के बाद बैंक 750 दिनों की एफडी पर आम जनता को अधिकतम 8.11 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.71 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें आज 13 फरवरी से लागू हो गई हैं।

SFB दे रहा है FD पर इतना ब्याज

SFB बैंक 7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 46 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 3.50%, 91 से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 4.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है। Fincare Small Finance Bank 181 से 364 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.50% का ब्याज बैंक दे रहा है। 12 से 15 महीनों की एफडी पर 7.25 फीसदी और 15 महीने 1 दिन से 499 दिनों की एफडी पर 7.30 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।


यहां मिल रहा है अधिकतम ब्याज

बैंक ने 500 दिनों की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। अब ये 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 18 से 24 महीनों की एफडी पर 7.30 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 24 महीना 749 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 750 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.11 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें नई FD और रिन्यू होने वाली एफडी पर दी जाएगी।

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बढ़ाया एफडी पर ब्याज

आरबीआई के अपनी प्रमुख दरों रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50% करने के बाद की गई है। आरबीआई के रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा रहे हैं।

अपनी इंश्योरेंस इकाई में कुछ हिस्सेदारी कम करेगा Kotak Mahindra Bank, ये है पूरी योजना

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।