Rules Changing in October: अक्टूबर महीने से कई नियमों में बदलाव होने वाला है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर नजर आएगा। अगले महीने से विदेश यात्रा, विदेशी शेयरों और म्यूचुअल फंड्स में निवेश और क्रिप्टोरकरेंसी आपके इनवेस्टमेंट पर टीसीएस के नए नियम लागू होंगे। रेपो रेट पर फैसला होगा। फेस्टिव सीजन में समझदारी से पैसे खर्च करें। साथ ही कई कामों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन जाएगा। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..
लागू होगा विदेशी घूमने या पढ़ाई पर नय TCS स्ट्रक्चर
1 अक्टूबर से विदेशों में पढ़ाई या घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको TCS के नए निमयों का पालन करना होगा। टीएसएस के नए नियमों का ऐलान कुछ महीने पहले हो गया था लेकिन, ये 1 अक्टूबर, 2013 ले लागू होने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि अगले महीने से विदेश यात्रा, विदेशी शेयरों और म्यूचुअल फंड्स में निवेश और क्रिप्टोरकरेंसी आपके इनवेस्टमेंट पर टीसीएस के नए नियम लागू होंगे। अभी कोई व्यक्ति एक फाइनेंशियल ईयर में 2.5 लाख डॉलर विदेश भेज सकता है। RBI की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत इसकी इजाजत है। 1अक्टूबर से मेडिकल और एजुकेशनल जरूरत को छोड़ किसी काम के लिए एक फाइनेंशियल ईयर में 7 लाख रुपये से ज्यादा अमाउंट भेजने पर 20 फीसदी टीसीएस चुकाना होगा। अगर आप एक फाइनेंशियल ईयर में 7 लाख रुपये या इससे कम भेजते हैं तो यह नियम लागू नहीं होगा।
RBI गवर्नर की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 4-6 अक्टूबर 2023 को होने वाली है। इस बैठक में रेपो रेट पर फैसला होना है। रेपो रेट में किसी भी तरीके के बदलाव का सीधा असर आपक होम और कार लोन की EMI पर पड़ता है। पिछले तीन बार अप्रैल, जून और अगस्त में रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस बार भी रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद कम है।
बर्थ सर्टिफिकेट बनेगा जरूरी
पिछले मानसून सत्र में संसद ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (अमेंडमेंट) अधिनियम 2023 पारित किया। ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा। नियम के तहत जन्म प्रमाण पत्र एकमात्र डॉक्यूमेंट होगा जिसे आपको कई महत्वपूर्ण सर्विस का फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल करना होगा। आधार कार्ड, शैक्षणिक संस्थान में एडमिश और शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए चाहिए होगा। इसके अलावा सरकारी नौकरियों और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के लिए भी चाहिए होगा।
इस त्योहारी सीजन में समझदारी से करें खर्च
अक्टूबर में नवरात्रि और दशहरा में ई-कॉमर्स वेबसाइटें और रिटेलर्स फेस्टिव ऑफर शुरू करेंगे। इस बार बहुत ज्यादा खर्च करने की जगह एक बजट बनाएं और त्योहारी सीजन के दौरान अपने खरीदारी खर्चों पर नजर रखें। उनकी एक लिस्ट बनाए जिन्हें आपको खरीदना है। उसी के हिसाब से खरीदारी करें। सेविंग के लिए रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल करें। उन चीजों की खरीदारी से बचें जिनका आप तुरंत उपयोग नहीं कर सकते हैं।
आरबीआई 2,000 रुपये के नोटों पर देगा अपडेट
30 सितंबर 2023 के बाद जमा करने या बदलने के लिए बचे 2,000 रुपये के बैंक नोटों के साथ कोई क्या कर सकता है, इस पर केंद्रीय बैंक से 1 अक्टूबर तक एक और स्पष्टीकरण दे सकता है। या नोट बदलने की तारीख आरबीआई आगे बढ़ा सकता है।