Fixed Deposit Rate: ये बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहा है 8% का तगड़ा रिटर्न, जानिए नया इंटरेस्ट रेट

Bandhan Bank FD Rate: देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक बंधन बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बैंक ने यह दरें 5 जनवरी 2023 से लागू कर दी हैं। बंधन बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर आम लोगों को 3.00% से 7.50% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 9:30 AM
Bandhan Bank ने FD पर बढ़ाया ब्याज।

Bandhan Bank FD Rate: देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक बंधन बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बैंक ने यह दरें 5 जनवरी 2023 से लागू कर दी हैं। बंधन बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर आम लोगों को 3.00% से 7.50% और सीनियर सिटीजन को 3.75% से 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 600 दिनों (1 साल, 7 महीने, 22 दिन) की एफडी पर आम जनता को 7.50% और सीनियर सिटीजन को 8% का अधिकतम ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये या इससे कम की FD पर मिल रही हैं। इन नई दरों का फायदा नई एफडी या रिन्यू होने वाली एफडी को ही मिलेगा।

बंधन बैंक की एफडी दरें

7 दिनों से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 3.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 31 दिनों से 2 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर बंधन बैंक 3.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है। बंधन बैंक 2 महीने से 1 साल से कम की एफडी पर 4.50% का ब्याज ऑफर कर कर रहा है। बैंक अब 1 साल से 599 दिनों की FD पर 7.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें आम लोगों के लिए है। वहीं, सीनियर सिटीजन 0.50 फीसदी का अधिक ब्याज दिया जा रहा है।


सीनियर सिटीजन को मिल रहा है 8 फीसदी का ब्याज

बंधन बैंक की नई बढ़ोतरी के साथ ग्राहकों को 600 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 7.50% तक का सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% यानी 50 बीपीएस का एक्सट्रा ब्याज मिलेगा। उन्हें यानी सीनियर सिटीजन को 600 दिनों से अधिक की एफडी पर 8% का रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 0.75% या 75 बीपीएस का अधिक ब्याज मिलेगा। 5 से 10 साल की एफडी पर 5.85 फीसदी का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

घर बैठें ले सकते हैं बंधन बैंक की FD

बंधन बैंक के मौजूदा ग्राहक भी रिटेल इंटरनेट बैंकिंग या M बंधन मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने घरों या ऑफिस से अपनी सहुलियत के मुताबिक एफडी की बुकिंग या निवेश का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से ग्राहक बिना किसी परेशानी के तुरंत घर बैठे FD बुक कर सकते हैं।

ये हैं बंधन बैंक की नई दरें। ये हैं बंधन बैंक की नई दरें।

 

Market live update: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज सेंसेक्स-निफ्टी के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।