Closing bell: 3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में शानदार बाउंसबैक, सेंसेक्स 847 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 करीब बंद

Market live : निफ्टी की डबल सेंचुरी लग गई है। बाजार में जोरदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी के निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी हे रही है

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
3 सत्रों की गिरावट के बाद बाजार में आज अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी 18000 के ऊपर टिका हुआ है। बैंक निफ्टी में भी तेजी है। हालांकि पिछले 1 घंटे में ऊपरी स्तरों से थोड़ा दबाव आया है

03:40PM

3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज शानदार बाउंसबैक देखने को मिला है। कंज्यूमर ड्यूरेबल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स चढ़े हैं। IT और मेटल शेयरो में शानदार तेजी देखने को मिली है। आज IT इंडेक्स में 2 महीने की बड़ी इंट्रा-डे तेजी आई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। इंफ्रा, ऑटो, एनर्जी, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी रही। फार्मा, FMCG,रियल्टी शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 847 प्वाइंट चढ़कर 60747 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 242 प्वाइंट चढ़कर 18101 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 394 प्वाइंट चढ़कर 42583 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 296 प्वाइंट चढ़कर 31717 पर बंद हुआ है।

03:20PM


वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea) के शेयर आज 9 जनवरी को 15 महीने के निचले स्तर पर फिसलते नजर आए हैं। आज के कारोबार में  यह स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 7.40 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में यह स्टॉक 7.35 रुपये प्रति शेयर के निचले लेवल पर आ गया था। दरअसल, घाटे में चल रही इस टेलीकॉम कंपनी को सरकार, बैंकों या इसके प्रमोटर्स से फंड नहीं मिल पा रहा है।

03:00PM

GARUDA AEROSPACE और RALLIS INDIA के बीच MoU साइन हुआ है। उधर GHCL को क्षमता विस्तार के लिए रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है। सोडा एश उत्पादन क्षमता 11 लाख टन से बढ़ाकर 12 लाख टन करने के लिए ये मंजूरी मिली है।

02:45PM

3 सत्रों की गिरावट के बाद बाजार में आज अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी 18000 के ऊपर टिका हुआ है। बैंक निफ्टी में भी तेजी है। हालांकि पिछले 1 घंटे में ऊपरी स्तरों से थोड़ा दबाव आया है। IT शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा उछला है। TCS, TECH MAHINDRA, COFORGE 3 फीसदी ऊपर दिख रहे हैं। Q3 अपडेट के बाद टाटा स्टील और JSW स्टील में तेजी है। पॉजिटिव वॉल्यूम ट्रेड से भरोसा बढ़ा है। अच्छे अपडेट के बावजूद टाइटन ढ़ाई परसेंट फिसला है।

02:25PM

Geojit Financial Services के वीके विजय कुमार का कहना है कि अमेरिका में शुक्रवार को आए आंकड़ों से मजबूत पर ठंडी पड़ती इकोनॉमी के संकेत मिले हैं। ऐसे में अमेरिका में अब ब्याज दरों में कमी आने की संभावना बढ़ी है। अमेरिका में महंगाई में नरमी आने के संकेत के साथ ही 2023 में यूएस फेड की मौद्रिक नीतियों में नरमी आने की उम्मीद बढ़ी है। इसके साथ डॉलर इंडेक्स गिरकर 104 के नीचे चला गया है। वहीं, 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में भी 0.12 फीसदी की गिरावट हुई है। ये बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है।

Market today: Sensex 685 अंक ऊपर, आइए देखते हैं बाजार को कहां से मिल रहा ईंधन

02:05PM

डाओ फ्यूचर्स ऊपरी स्तर से 90 प्वाइंट फिसला है। भारतीय बाजार भी ऊपरी स्तरों से थोडे़ हल्के हुए हैं। फिलहाल सेंसेक्स  648.79  अंक यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 60,549.16 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 183.60 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 18042 के आसपास कारोबार कर रहा है।

01:55PM

BLOOMBERG की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत से iPhone का एक्सपोर्ट दोगुना बढ़ा है। भारत iPhone का 250 करोड़ डॉलर का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट हुआ है। Apr-Dec में भारत से iPhone का एक्सपोर्ट बढ़ा है। Apr-Dec का एक्सपोर्ट FY22 के नंबर से ज्यादा है।

01:35PM

PVR ने 3 नए मल्टीप्लेक्स खोले हैं। कंपनी ने जयपुर, बंगलुरू और गुरुग्राम में मल्टीप्लेक्स खोले हैं।

01:15PM

MCX पर सोना 56191 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब पहुंच गया है। सोना 29 महीने के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है।

01:10PM

HDFC BANK ने MCLR में 0.25 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। 1 साल का MCLR 8.60 फीसदी से बढ़कर 8.85 फीसदी हो गया है। सभी अवधि के MCLR में 0.20 फीसदी से 0.25 फीसदी तक बढ़त की गई है। IDFC FIRST BANK ने भी MCLR में 0.20 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। 1 साल की अवधि के लिए MCLR 9.35 फीसदी से बढ़कर 9.50 फीसदी कर दिया गया है।

12:55PM

M&M ने THAR की नई रेंज लॉन्च की है। नई THAR की कीमत 9.99 लाख रुपए से शुरू हो रही है। ये स्टॉक एनएसई पर 42.85 रुपए यानी 3.37 फीसदी की बढ़त के साथ 1308 रुपए के आसपास दिख रहा है।

12:35PM

TVS MOTOR ने बांग्लादेश में नई TVS METRO PLUS 110 लॉन्च की है। ये स्टॉक एनएसई पर 1.50 रुपए यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1025 रुपए के आसपास दिख रहा है।

12:15PM

Angel One के समीत चव्हाण की राय है कि अगर इस हफ्ते के अंत में ब्रॉडर मार्केट मजबूती दिखाते हुए क्लोजिंग करता है तो ये बाजार के लिए अच्छा संकेत होगा। पिछले हफ्ते की पिटाई में मिड और स्मॉल कैप ने मजबूती दिखाई है। अब अगर कोई रिकवरी आती है तो छोटे-मझोले शेयर दिग्गजों की तुलना में ज्यादा तेजी दिखाएंगे और बाजार में हमें प्री-बजट रैली देखने को मिल सकती है।

Hot Stocks: बाजार में प्री-बजट रैली की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

12:05PM

AJMERA REALTY ने दिसंबर तिमाही का अपना बिजनेस अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की सेल्स वैल्यू सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 128 करोड़ रुपए रही है। Q3 कारपेट एरिया बिक्री सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 63595 वर्ग फुट रही है। वहीं, कलेक्शन 40 फीसदी बढ़कर 116 करोड़ रुपए रहा है।

11:50AM

TATA POWER को ULTRACAB INDIA से 22.8 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। वहीं, L&T को  Q3 में 1000-2500 करोड़ रुपए की रेंज में कई ऑर्डर मिले हैं।

11:30AM

ICICI बैंक और Videocon लोन फ्रॉड केस में ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों को जमानत देते हुए कहा कि इनकी गिरफ्तारी कानून के मुताबिक नहीं है। बता दें कि सीबीआई ने लोन फ्रॉड मामले में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था

11:10 AM

इक्विटी ही नहीं गोल्ड में भी तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। MCX पर सोना 56000 के पार निकलकर ढ़ाई साल की ऊंचाई पर दिख रहा है। सोने के उछाल से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में भी रौनक देखने को मिल रही है।

10:50 AM

3 सत्रों की गिरावट के बाद बाजार में आज तेजी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी 1.25 फीसदी चढ़कर 18000 के पार दिख रहा है। इंफोसिस, TCS, RIL और भारती ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप में भी बहार है। आज शाम आने वाले TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब ढाई परसेंट दौड़ा है। TCS,TECH MAHINDRA, COFORGE 3 फीसदी ऊपर दिख रहे हैं। दिग्गज के साथ मिडकैप टेक कंपनियों का भी जोश हाई है। IT ही नहीं आज दूसरे सेक्टर्स में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। मेटल, फार्मा, ऑटो और एनर्जी 1% से ज्यादा चढ़े हैं।

Top trading ideas: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

10:33 AM

SHRIRAM FINANCE ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 3 साल में लोन बुक दोगुना करने की योजना है। कंपनी की 3 साल में उत्तर प्रदेश में AUM बढ़ाकर 20000 करोड़ रुपए करने की योजना है। कंपनी ने बताया है कि उसने Oct-Dec के बीच 80000 टू-व्हीलर वाहनों का फाइनेंस किया है।

10:25 AM

निफ्टी की डबल सेंचुरी लग गई है। बाजार में जोरदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी के निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी हे रही है। फिलहाल सेंसेक्स 747.12 अंक यानी 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 60,647.49 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 234.35 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 18095 के आसपास दिख रहा है।

09:55 AM

बाजार में तेजी बढ़ती दिख रही है। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में तेजी है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी है। निफ्टी 18000 के पार चला गया है। IT,मेटल और PSE शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 560.43 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 60460.80 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 169.30 अंक यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ  18020 के आसपास कारोबार कर रहा है।

09:33 AM

बाजार में जोरदार तेजी के चलते निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी है। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज मजबूती दिखा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 42 पैसे मजबूती के साथ 82.72 के मुकाबले 82.30 के स्तर पर खुला है।

09:18 AM

बाजार ने आज जोरदार तेजी के साथ आगाज़ किया है। मजबूत ग्लोबल संकेतों ने बाजार में जोश भर दिया है। खबरों के दम पर Titan, TCS, Paytm और IDBI Bank के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। फिलहास सेंसेक्स 327.91 अंक यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 60,228.28 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 89.75 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 17950 के आसपास कारोबार कर रहा है।

09:05 AM

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों ने प्री-ओपनिंग में जोरदार शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 344 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 60244.77 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 81 अंक यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 17940 के आसपास दिख रहा है।

ग्लोबल मार्केट में इस हफ्ते के ट्रिगर

इस हफ्ते बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े 12 जनवरी को आएंगे। अमेरिका में महंगाई दर गिरकर 6.6 फीसदी रहने की उम्मीद है। नवंबर में अमेरिका में महंगाई दर 7.1 फीसदी थी। US का कंज्यूमर सेंटीमेंट सर्वे भी इसी हफ्ते आएगा। 12 जनवरी को ही चीन के महंगाई के आंकड़े भी आएंगे। 12 जनवरी को ही भारत के महंगाई के आंकड़े भी आएंगे। साउथ कोरिया की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक भी इसी हफ्ते होने वाली है। BoA,BlackRock और Wells Fargo के Q4 के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। सिटी ग्रुप और जेपी मॉर्गन के Q4 के नतीजे भी शुक्रवार को आएंगे।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 130 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.60 फीसदी बढ़त के साथ 25974 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.70 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 1.82 फीसदी की बढ़त के साथ 14634.93के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.59 फीसदी की तेजी के साथ 21325.38 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.89 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 3177.88 के स्तर पर दिख रहा है।

ग्लोबल मार्केट से आज शानदार संकेत

ग्लोबल मार्केट से आज शानदार संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY 160 अंक ऊपर दिख रहा है। US FUTURES में भी मजबूती नजर आ रही है। उधर जॉब रिपोर्ट में महंगाई घटने की उम्मीद के चलते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2.5 फीसदी तक उछले थे। आज जापान का बाजार बंद है।

Global market: शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार, एशियाई बाजारों में चौतरफा हरियाली

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP Securities के रूपक डे  की राय है कि डे नियर टर्म में बाजार में कमजोरी कायम रहने के संकेत हैं। आगे निफ्टी के लिए 17770 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट भी टूट जाता है तो फिर निफ्टी हमें नीचे की तरफ 17500 की ओर जाता दिख सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18000 के स्तर पर रजिस्टेंस है। अगर निफ्टी ये बाधा पार कर लेता है तो फिर हमें बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17805 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17745 और 17649 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17997 फिर 18056 और 18153 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41942 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41751 और 41442 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42560 फिर 42750 और 43059 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

FII और DII आंकड़े

6 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2902.46 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,083.17 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

09 जनवरी को NSE पर  सिर्फ 1 स्टॉक Indiabulls Housing Finance बैन में है।

आज आएगें टीसीएस के नतीजे

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज आज फोकस में रहेगी आज कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

टाइटन की SALES 12% बढ़ी

तीसरी तिमाही में टाइटन की SALES 12 फीसदी बढ़ी है। इस अवधि में कंपनी के ज्वेलरी सेग्मेंट में 11 फीसदी की ग्रोथ दिखी है। वहीं कल्याण ज्वेलर्स के रेवेन्यू में 13 फीसदी की बढ़त रही है।

TATA STEEL बिजनेस अपडेट

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TATA STEEL के भारतीय प्रोडक्शन में 4 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है। लेकिन यूरोपीय उत्पादन करीब 6 फीसदी घटा है। उधर, Tata Steel Long Products के क्रूड स्टील प्रोडक्शन में 33 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिला है।

दिसंबर का महीना जनरल बीमा कंपनियों के लिए अच्छा रहा। इस अवधि में जनरल बीमा कंपनियों के प्रीमियम में 14 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। ICICI लोंबार्ड के मार्केट शेयर में बढ़त देखने को मिली है।

FY23 का GDP ग्रोथ अनुमान

वित्त वर्ष 2023 में GDP ग्रोथ 7 फीसदी और नॉमिनल GDP 15.4 फीसदी रहने का अनुमान है। माइनिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।

बल्क डील

लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars): गिरिक वेल्थ एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड पीएमएस (Girik Wealth Advisors Private Ltd PMS) ने कंपनी में 563.74 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 4.36 लाख शेयर खरीदे हैं। हालांकि, बीओएफए सिक्योरिटीज यूरोप एसए (BOFA Securities Europe SA)ने कंपनी में 576.04 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 2.5 लाख शेयर बेचे हैं।

खबरों वाले शेयर, इन पर रहे नजर

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल  5000 लिस्टेड, अनसिक्योर्ड, रेटेड, रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर जारी करके फंड जुटाने की तैयारी में है। इस इश्यू के तहत 10 लाख रुपये के अंकित मूल्य के कुल 500 करोड़ रुपये के पेपर जारी किए जाएंगे। ये इश्यू 13 जनवरी को या उसके बाद होगा।

ग्लैंड फार्मा की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी ग्लैंड फार्मा इंटरनेशनल पीटीई (Gland Pharma International PTE) ने सेनेक्सी और सेनेक्सी होल्डिंग एंटिटीज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एफपीसीआई चीन फ्रेंच मिडकैप फंड और अन्य के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है।

जेके सीमेंट  की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेके पेंट्स एंड कोटिंग्स ने 153 करोड़ रुपये का निवेश करके एक्रो पेंट्स के 60 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

ल्यूपिन  को फेसोटेरोडाइन फ्यूमरेट एक्सटेंडेड-रिलीज़ टैबलेट (Fesoterodine fumarate extended-release tablets) के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। ये दवा Pfizer Inc. के Toviaz एक्सटेंडेड-रिलीज़ टैबलेट का एक जेनरिक वर्जन है।

Stocks in the news: इन शेयरों में आज खबरों के दम पर दिखेगा ऐक्शन, न चूके नजर

राष्ट्रीय उर्वरक  ने अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान कुल उर्वरक बिक्री में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान कुल 49.71 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 39.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की थी।

ODP Corporation ने HCL Technologies को अपने प्राथमिक IT भागीदार के रूप में चुना है। HCL ओडपी कॉरपोरेशन को उसके कारोबार के संचालन के लिए एंड-टू-एंड आईटी ऑपरेशंस एंड एंटरप्राइज-वाइड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मुहैया कराएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।