SAMEET CHAVAN- Angel One
SAMEET CHAVAN- Angel One
कैलेंडर ईयर 2023 के ओपनिंग वीक की शुरुआत उम्मीदों के साथ हुई। लेकिन इसका अंत निराशा के साथ हुआ। बीते हफ्ते निफ्टी अपनी सारी बढ़त गंवाते हुए हाल के ट्रेडिंग रेंज से निचले छोर पर बंद हुआ। अब अगर निफ्टी के डेली टाइम फ्रेम पर नजर डालें तो निफ्टी का प्राइस स्ट्रक्चर थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। इसके अलावा 17750 का पिछले हफ्ते का निचला स्तर अब बाजार के लिए काफी अहम हो गया है। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो खरीदारी लौट सकती है। वहीं अगर निफ्टी 17750 के निचले फिसलता है तो आने वाले हफ्तों में यह हमें 17600-17450 की तरफ फिसलता नजर आ सकता है।
वहीं दूसरी तरफ अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 18000 के ऊपर फिर से बंद होता है तो इसमें हमें एक बार फिर से रिकवरी देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ निफ्टी के 18300 के पार करने पर ट्रेंड में बदलाव हो सकता है और बाजार में फिर तेजड़िए हावी होते नजर आ सकते हैं। ट्रेडर्स को सलाह है कि वे इन बातों का ख्याल रखें। अगर इस हफ्ते के अंत में ब्रॉडर मार्केट मजबूती दिखाते हुए क्लोजिंग करता है तो ये बाजार के लिए अच्छा संकेत होगा। पिछले हफ्ते की पिटाई में मिड और स्मॉल कैप ने मजबूती दिखाई है। अब अगर कोई रिकवरी आती है तो छोटे-मझोले शेयर दिग्गजों की तुलना में ज्यादा तेजी दिखाएंगे और बाजार में हमें प्री-बजट रैली देखने को मिल सकती है।
Angel One के समीत चव्हाण की 2 टॉप पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई
Ceat: Buy | LTP: Rs 1740.50 | सीएट में 1702 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1810 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारीकरें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
United Spirits: Buy | LTP: Rs 856.5 |यूनाइटेड स्पिरिट में 838 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 892 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।