Fusion CX IPO Listing: ढहते मार्केट में प्रीमियम एंट्री, कस्टमर केयर कंपनी के ₹289 के शेयरों का धमाल

Fusion CX IPO Listing: फ्यूजन सीएक्स एक कस्टमर एक्सपीरिएंस (CX) और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी इसने लिस्टिंग गेन दिया। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 10:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fusion CX IPO Listing: फ्यूजन सीएक्स का ₹702 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-16 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Fusion CX IPO Listing: दूसरी कंपनियों के लिए कस्टमर केयर का काम करने वाली फ्यूजन सीएक्स के शेयरों ने आज ढहते मार्केट में भी ग्रीन जोन में एंट्री की। एक तरफ शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) बुरी तरह टूट गए तो दूसरी तरफ फ्यूजन एफएक्स ने आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन दिया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹289 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹292.00 और NSE पर ₹305.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 5% से अधिक तक का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर NSE पर यह ₹308.45 (Fusion CX Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 6.73% मुनाफे में हैं।

Fusion CX IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

फ्यूजन सीएक्स का ₹702 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-16 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 4.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 4.21 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 4.73 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 5.99 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹500 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹1 की फेस वैल्यू वाले ₹202 करोड़ के 69,89,618 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹275.70 करोड़ कंपनी और इसकी सब्सिडियरीज का कर्ज हल्का करने, ₹61.15 करोड़ सब्सिडियरीज में निवेश, ₹126.11 करोड़ इनऑर्गेनिक ग्रोथ और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹52.00 करोड़ आईपीओ से जु़ड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

Fusion CX के बारे में

फ्यूजन सीएक्स एक कस्टमर एक्सपीरिएंस (CX) और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है। यह वॉइस, ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग के जरिए कस्टमर सपोर्ट ऑफर करती है। साथ ही यह डेटा कलेक्शन, डेटा एनोटेशन, इमेज और वीडियो लेबलिंग और रोबोटिक टेलीऑपरेशंस जैसी एआई डेटा इंफ्रा सर्विसेज भी मुहैया कराती है। जून 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसके 13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर्स हैं, जहां 28 भाषाओं में कस्टमर सपोर्ट मिलता है तो दूसरी तरफ यह 208 ग्राहकों को सर्विस दे चुकी है, जिसमें से 22 तो फॉर्च्यून 1000 में शामिल कंपनियां हैं। यह टेलीकॉम एंड यूटिलिटीज, हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक और ट्रैवल, BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसज एंड इंश्योरेंस) और रिटेल सेगमेंट में काम करती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 116% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹169.84 करोड़ और टोटल इनकम करीब 35% के सीएजीआर से ₹1,851.83 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2027 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी को ₹55.70 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹503.85 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹238.13 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹607.01 करोड़ पड़े थे।

Jio IPO: जेरोधा के निखिल कामथ 30213 करोड़ रुपये के इश्यू पर हैं सुपर बुलिश, कह दी ये बड़ी बात

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।