Jio IPO : जेरोधा और ट्रू बीकन के को-फाउंडर निखिल कामथ को उम्मीद है कि जियो प्लेटफॉर्म्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) अच्छी शुरुआत करेगा,क्योंकि इसके लिए निवेशकों की भारी मांग देखने को मिल रही। इसकी मांग सप्लाई से कहीं ज्यादा है। CNBC-TV18 के साथ हुआ एक खास बात-चीत में निखिल कामथ ने कहा कि मुश्किल बाजार के बीच यह इश्यू एक पॉजिटिव संकेत के रूप में उभरा है।
उन्होंने कहा,"अगर इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि IPO कैसा रहने वाला है,तो मुझे लगता है कि फिलहाल मांग,सप्लाई से कहीं ज्यादा है। इसलिए हालात अच्छे लग रहे हैं। मुझे लगता है कि IPO की शुरुआत अच्छी होगी।"
निखिल कामथ ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने भारत के इंटरनेट इकोसिस्टम को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई है। इसने ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है, जिससे इंटरनेट कंपनियों को आगे बढ़ने में मदद मिली है।
निखिल कामथ के इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म, रेनमैटर ने IPO की एंकर बुक में हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म ने 500 करोड़ रुपये का एक्सपोज़र मांगा था,लेकिन उन्हें 25 करोड़ रुपये का एलोकेशन मिला।
उन्होंने CNBC-TV18 से कहा,"हम 500 करोड़ रुपये का एक्सपोज़र पाने की कोशिश कर रहे थे और हमें 25 करोड़ रुपये मिले हैं।" उनका यह भी मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल से जियो के इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार को फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि AI का इस्तेमाल बढ़ने से डेटा और इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ सकती है, साथ ही इससे प्रति यूजर औसत रेवेन्यू(ARPU) में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सस्ते इंटरनेट और पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से फायदा मिला है, जिसमें यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)और आधार शामिल हैं।
कामथ ने कहा, "मुझे लगता है कि हममें से कई लोगों की सफलता का कुछ श्रेय भारत में इंटरनेट के सस्ता होने को जाता है और इसे मुमकिन बनाने में जियो ने अहम भूमिका निभाई है।"
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का जलवा, पहले ही दिन मचाया धमाल
बता दें कि सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने धमाल मचा दिया है। इसको हर कैटेगरी में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज शुरुआती 100 मिनट में इश्यू पूरा भर गया जो अपने में एक इतिहास है। सबसे तेज सब्सक्रिप्शन वाले IPO का JIO ने रिकॉर्ड बनाया है। पहले दिन अभी तक IPO तीन गुना के करीब भर चुका है। QIB हिस्से को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये करीब 8.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। एंकर निवेशकों की भी 30 गुना से ज्यादा बिड आई थी। करीब 200 से ज्यादा घरेलू और विदेशी निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।